Nail Art: ₹1000 रुपए की नेल आर्ट फ्री में बनाएं! देखें 7 डिजाइन जो घर पर बना सकती हैं आप

Fashion Tips: सुंदर सी नेल आर्ट आपके पूरे लुक को खास बना देती है। लेकिन अब आप सोच रही होंगी कि कौन इतने पैसे खर्च करें। तो चलिए घर पर ही नेल आर्ट बनाते हैं, बिना किसी टूल्स के। यहां दिए गए हैं कुछ ऐसे ही डिजाइन, जो आप ट्राई कर सकती हैं।

Anmol ChauhanApr 14, 2026 03:49 pm IST
1/8

घर में ट्राई करें ये खूबसूरत नेल आर्ट

आजकल फैशन सिर्फ कपड़ों और मेकअप तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि नाखूनों को सजाने का ट्रेंड भी तेजी से बढ़ा है। वो जमाना गया जब सिंपल सी नेल पेंट लगाकर काम चल जाता था। आज तो नेल आर्ट का जमाना है, जिसमें नेल पॉलिश से खूबसूरत से डिजाइन बनाए जाते हैं। अगर आप किसी प्रोफेशनल से नेल आर्ट कराने जाती हैं तो काफी महंगा पड़ सकता है। लेकिन घर पर ही थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाकर सुंदर से डिजाइन आप खुद भी बना सकती हैं। यहां हम आपके लिए ऐसे ही कुछ डिजाइन ले कर आए हैं, जो सिंपल हैं और आप ट्राई भी कर सकती हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/8

सिंपल और सुंदर है ये नेल आर्ट

नेल पॉलिश को सिंपल तरीके से लगाने की जगह आप ये वाला डिजाइन बना सकती हैं। काफी सिंपल है और आपको किसी तरह के टूल की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें आप सेम ही कलर की दो शेड ले सकती हैं, एक डार्क और एक लाइट। फिर, ब्रश की मदद से कुछ इस तरह से अप्लाई कर लें, बहुत ही सुंदर लगेगी।

3/8

फ्लोरल पैटर्न वाली नेल आर्ट

नेल पॉलिश से आप ये सुंदर सा फ्लोरल पैटर्न भी बना सकती हैं। ये देखने में थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन उतना है नहीं। अगर आपके पास नेल आर्ट टूल्स हैं तब तो ये बनाना काफी आसान रहेगा। अगर टूल नहीं भी हैं, तो किसी पिन या पेंट ब्रश की उल्टी साइड से आप ये डिजाइन बना सकती हैं। मिलता-जुलता भी बन गया तो काफी ज्यादा सुंदर लगेगा।

4/8

ब्यूटीफुल स्ट्रोक्स बनाएं

नेल आर्ट सिंपल स्ट्रोक्स भी काफी ज्यादा ब्यूटीफुल सा लुक देती हैं। अगर आपको कोई सिंपल और यूनिक सा डिजाइन चाहिए तो ये वाला पैटर्न चुन सकती हैं। बनाने में भी मुश्किल नहीं है। अगर नेल आर्ट टूल्स नहीं हैं, तो आप टेप, पिन और ब्रश जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

5/8

समर्स स्पेशल है ये नेल आर्ट

समर्स में बटर येलो जैसे ब्राइट और पेस्टल शेड्स काफी ट्रेंड में रहते हैं। ऐसे ही रंगों की नेल पेंट ले कर आप ये ब्यूटीफुल फ्लोरल पैटर्न नेल आर्ट बना सकती हैं। काफी सुंदर कलर कॉम्बिनेशन है और डिजाइन भी बेहद प्यारा है। इसके लिए आपको किसी टूल्स की भी जरूरत नहीं होगी, बस एक पिन से ये आसानी से बना लेंगी।

6/8

ये डॉट वाली नेल आर्ट काफी सुंदर लगेगी

सिंपल डॉट बनाना जानती हैं तो बस एक सुंदर नेल आर्ट के लिए इतना ही काफी है। इन्हें सर्कुलर शेप में अरेंज कर के आप खूबसूरत सा फ्लोरल पैटर्न बना सकती हैं। ये डिजाइन फटाफट लगने वाला है। ऐसे में कहीं जा रही हैं या जल्दी में हैं, तो ये नेल आर्ट आपके लिए परफेक्ट रहेगी।

7/8

एलिगेंट नेल आर्ट डिजाइन

नेल आर्ट अगर सुंदर हो तो काफी एलिगेंट सा लुक भी दे सकती है। अब इसी डिजाइन को देख लीजिए, काफी सिंपल है लेकिन इसका कलर कॉम्बिनेशन और पैटर्न बेहद ही अट्रैक्टिव है। ऐसे डिजाइन थोड़े से मुश्किल होते हैं, क्योंकि इनमें डिटेलिंग काफी मैटर करती है। लेकिन एक दो बार आप ट्राई करेंगी तो इसमें प्रो हो जाएंगी।

8/8

सेफ्टी पिन से बन जाएगा ये डिजाइन

आपके पास कोई भी नेल आर्ट टूल नहीं है, तब भी ये सुंदर सा डिजाइन आप घर बैठे बना सकती हैं। इसके लिए बस आपको एक सेफ्टी पिन लेना है और नेल पॉलिश से ये पैटर्न बना लेना है। यकीन मानिए बहुत ही आसानी से बन जाएगा और देखने में भी काफी ज्यादा खूबसूरत लगेगा।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलNail Art: ₹1000 रुपए की नेल आर्ट फ्री में बनाएं! देखें 7 डिजाइन जो घर पर बना सकती हैं आप