
किसी खास फंक्शन के लिए महिलाएं पूरी तरह से सजती-संवरती हैं और ऐसे में जूलरी भी पूरी पहनती हैं। अगर आप ऊपर से नीचे तक खुद को किसी इवेंट के लिए रेडी करने वाली हैं, तो कमरबंद पहनना बिल्कुल न भूलें। आजकल चांदी के कमरबंद के कई खूबसूरत डिजाइन बाजार में आ रहे हैं। अगर आप चांदी के कमरबंद नहीं खरीद सकती हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी में भी कमरबंद की नई डिजाइन ले सकती हैं। हम आपको कुछ खूबसूरत पैटर्न दिखाने जा रहे हैं, जो कमर को आकर्षक लुक देंगे।

2/8कमरबंद की झालरदार डिजाइन आप ले सकती हैं। अगर हैवी कमरबंद पहनने में कोई परेशानी नहीं है, तो इस तरह का पैटर्न अच्छा लगेगा। इसमें की गई रंग-बिरंगी मीनाकारी और बीच में लटकता हुआ झूमरदार पेंडेंट इसे शादी-ब्याह और खास इवेंट के लिए रॉयल लुक दे रहा है।

3/8यह कमरबंद मॉडर्न और लाइटवेट बेली चेन है, जिसमें लाल और नीले रंग के खूबसूरत क्रिस्टल स्टोन लटके हुए हैं। यह वेस्टर्न, इंडो-वेस्टर्न या क्रॉप टॉप आउटफिट्स के साथ पहनने के लिए एक बेहद स्टाइलिश है। अगर आप पतली चेन स्टाइल में पहनना पसंद करती हैं, तो इसे ट्राई करें।

4/8बारीक नक्काशीदार पट्टी और घुंघरुओं की झालर से सजा यह चांदी का कमरबंद क्लासिक एथनिक लुक देता है। साड़ी की प्लेट्स को सेट रखने के साथ-साथ यह आपके लुक को अट्रैक्टिव दिखाने में मदद करेगा। इस तरह का पैटर्न आप ऑक्सीडाइज्ड और चांदी दोनों में ले सकते हैं।

5/8आधे चांद बने पैटर्न्स और लंबे सेंट्रल पेंडेंट वाला यह ऑक्सिडाइज्ड कमरबंद बहुत ही बोल्ड और यूनिक पैटर्न में है। इसका एंटीक फिनिश कॉटन या हैंडलूम साड़ियों के साथ परफेक्ट एथनिक और विंटेज स्टेटमेंट लुक देगा। आप इस तरह का डिजाइन ले सकती हैं।

6/8जाल की तरह गुंथी हुई सिल्वर चेन्स और लटकते छोटे-छोटे घुंघरुओं वाला यह कमरबंद कमर पर बहुत ही सुंदर फॉल लुक देगा। प्लेन या डार्क शेड की साड़ियों के साथ पहनने पर यह डिजाइन आपकी कमर को खूबसूरती से उभारने में मदद करेगा।

7/8लाल और हरे स्टोन से सजा मोर का पेंडेंट और नीचे लटकते मयूर-शेप लटकन इस कमरबंद की डिजाइन को बेहद खास लुक में पिरो रहे हैं। यह आर्टिस्टिक कमरबंद किसी भी ट्रेडिशनल फेस्टिवल या वेडिंग फंक्शन के लिए एक शानदार मास्टरपीस है। आप इस तरह का कमरबंद किसी भी स्टाइल की साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

8/8सुंदर सेंट्रल पेंडेंट और साइड्स में बनी दोहरी-तिहरी झालरदार चेन्स का यह कमरबंद डिजाइन बेहद क्लासी लग रहा है। सिल्क या कांजीवरम साड़ियों के साथ यह कमरबंद आपको एक कंप्लीट और ग्रेसफुल लुक देगा। आप इसे किसी खास इवेंट में ट्राई करें।
