प्लेन का गया जमाना! सलवार की मोहरी पर बनवाएं ये 7 फैंसी पैटर्न, सूट डिजाइनर लगेगा

सूट के साथ सलवार सिलवाने का प्लान है, तो मोहरी प्लेन रखने के बजाए ये फैंसी डिजाइन बनवा सकती हैं। ये आजकल काफी पसंद किए जा रहे हैं और सूट के लुक को भी पूरी तरह बदल देते हैं। डेली वियर का सूट हो या स्पेशल मौकों पर पहनने वाला, यहां आपको हर तरह के लिए डिजाइन मिल जाएंगे।

Anmol ChauhanOct 06, 2026 08:16 pm IST
Follow us on Google News
1/8

सलवार की मोहरी के स्टाइलिश डिजाइन

डेली वियर में बहुत सी महिलाएं कुर्ते के साथ सलवार पहनना पसंद करती हैं। सलवार का फ्लोई लुक ना सिर्फ देखने में अच्छा लगता है, बल्कि पहनने में भी काफी कंफर्टेबल होता है। हालांकि समय के साथ सलवार के फैशन में भी बदलाव आया है और आजकल महिलाएं फैंसी मोहरी वाली सलवार पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं। मोहरी पर बने ये सुंदर डिजाइन पूरे सूट के लुक में चार चांद लगा देते हैं। अगर आप भी सूट स्टिच कराने वाली हैं तो एक बार सलवार पर ये मोहरी के डिजाइन ट्राई कर के देखें। (All Images Credit- Pinterest)

2/8

मैचिंग फैब्रिक अटैच कराएं

अगर आपके सूट का कपड़ा अलग है या साथ में कोई बॉर्डर है, तो उसे आप सलवार की मोहरी पर अटैच करा सकती हैं।खासकर फ्लोरल प्रिंट वाला फैब्रिक मोहरी पर काफी ज्यादा सुंदर लगता है। इसमें कट वर्क के साथ-साथ लेस भी अटैच करा लेंगी तो ओवरऑल लुक बहुत ही प्यारा आएगा।

3/8

गोटा पट्टी लेस लगवाएं

गोटा पट्टी लेस लगवाकर सलवार के पूरे लुक को चेंज किया जा सकता है। खासकर फेस्टिव सीजन के लिए सूट स्टिच करा रही हैं, तो प्लेन रखने के बजाए मोहरी पर इस तरह से गोटा पट्टी लेस लगवा लें। इस तरह से पैच वर्क, फैंसी लेस और थ्रेड वर्क करा के आप सलवार के लुक को और भी फैंसी बना सकती हैं।

4/8

डिजाइनर मोहरी बनवाएं

त्योहारों के लिए स्पेशल सूट सिलवा रही हैं तो मोहरी भी जरा स्पेशल रखें। इस तरह से आप गोल्डन लेस और पर्ल डिटेलिंग वाली मोहरी बनवा सकती हैं। इसमें प्लेन की जगह फ्लोरल पैटर्न रखा गया है, जिस वजह से सलवार फ्रंट से और भी अट्रैक्टिव लगेगी।

5/8

मोहरी पर स्कैलप कट वर्क कराएं

डेली वियर के लिए सलवार बनवा रही हैं तो ये छोटी सी डिटेलिंग पूरे सूट का लुक बदल देगी। आजकल स्कैलप वर्क काफी ट्रेंड में बना हुआ है, इसे आप सलवार की मोहरी पर करा सकती हैं। साथ ही ये स्लीव्स और सूट के बॉर्डर पर भी काफी फैंसी लगता है।

6/8

बटन और पाइपिंग वाला डिजाइन

मोहरी की डिटेलिंग के लिए आप मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट शेड के फैब्रिक से पाइपिंग करा सकती हैं। साथ ही इस तरह से बटन भी लगवा लें, लुक बहुत ही प्यारा आएगा। डेली वियर के लिए या ऑफिस के लिए इस तरह के सिंपल और सोबर पैटर्न बढ़िया रहते हैं।

7/8

मोहरी थोड़ी पतली रखवाएं

आजकल महिलाएं सलवार की मोहरी थोड़ी पतली रखवाना पसंद करती हैं। ये देखने में काफी अलग और स्टाइलिश लगती है। आप भी अगर सलवार सिलवाने जा रही हैं तो मोहरी को थोड़ा पतला रखवा सकती हैं, साथ में इस तरह से फ्लोरल लेस लगवा लें। लुक बहुत ही प्यारा आएगा।

8/8

सितारे वाली लेस लगवाएं

कहीं आने जाने के लिए थोड़ा हेवी सूट बनवा रही हैं तो ये वाला डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। सितारों की लेस वाला ये पैटर्न काफी ज्यादा बढ़िया लगता है और ओवरऑल सूट को हैवी और पार्टी वियर लुक देता है। ऐसी लेस मार्केट में आपको आराम से मिल जाएंगी।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलप्लेन का गया जमाना! सलवार की मोहरी पर बनवाएं ये 7 फैंसी पैटर्न, सूट डिजाइनर लगेगा