
अप्रैल के मौसम में काफी सारे लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन कुछ जगहों की चिलचिलाती धूप सारे टूर के मजे को खराब कर देती है। खासतौर पर साथ में अगर छोटे बच्चे हों तो दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं उन ब्यूटीफुल लोकेशन पर भी उतने सुंदर नजारे देखने को नहीं मिल पाते। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो हम बता रहे जनवरी की ठंड से लेकर जुलाई की बारिश और दिसंबर में घूमने के लिए कौन सी जगह होगी बेस्ट।

2/13अगर आपको कड़कड़ाती ठंड से बचना है और राजस्थान की खूबसूरती को देखना है तो जनवरी का महीना बेस्ट होगा। राजस्थान ही नहीं साथ में गुजरात का कच्छ और द्वारिकाधीश जैसी जगहों पर जाने के लिए जनवरी का महीना बेस्ट है।

3/13समुंदर किनारे सैर का लुत्फ उठाना है तो गोवा और पुड्डुचेरी जैसी जगहों का मौसम फरवरी महीने में सुहाना होता है और यहां के बीच भी टूरिस्ट के लिए पूरी से खुले होते हैं। गर्मियों में यहां भयंकर गर्मी होती है वहीं बारिश में गोवा जैसी जगहों के बीच बंद कर दिए जाते हैं।

4/13मार्च के महीने में यूपी साइड काफी सुहावना मौसम होता है। तो आप वृंदावन, मथुरा या आगरा जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

5/13शिमला, मनाली, दार्जिलिंग जैसे पहाड़ों पर जाने के लिए अप्रैल का मौसम बेस्ट होता है। हल्की ठंड के साथ पहाड़ों का नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है।

6/13वहीं थोड़ा और ऊंचे पहाड़ों की सैर करनी है। जहां पर बर्फ गिरी होगी तो कश्मीर और स्पिती वैली जैसी घाटियों का मजा लें।

7/13जून के महीने में केरल और पूना जैसी जगहों पर मानसून शुरू हो जाता है। और पहली बारिश के साथ ही यहां पर नेचर का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। ज्यादातर टूरिस्ट जून के महीने में इन केरल का मुन्नार और लोनावला जैसी जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं।

8/13जुलाई की बारिश में ट्रैवल का प्लान बनाना चाहते हैं तो कुर्ग, चेरापूंजी जैसी जगहों को विजिट करें। जो अपनी बारिश की वजह से ही टूरिस्ट अट्रैक्शन होता है।

9/13अगस्त के महीने में केरल, शिलांग जैसी जगहें घूमने के लिए बेस्ट होंगी।

10/13सितंबर से बारिश का सीजन बीतने लगता है और ठंड पहाड़ों पर दस्तक देने लगती है। अंडमान, जीरो वैली जैसी जगहों को देखने का ये बेस्ट मौमस होता है।

11/13अक्टूबर की सुहानी ठंड में उत्तराखंड के पहाड़ बेहद खूबसूरत लगते हैं। साथ ही नॉर्थ ईस्ट में मेघालय जैसी जगहों को विजिट करने के लिए अक्टूबर का महीना ज्यादातर टूरिस्ट चुनते हैं।

12/13नवंबर के गुलाबी मौसम में आप एक बार फिर राजस्थान की कुछ जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं जैसे पुष्कर, यूपी में वाराणसी और एमपी के हिल्स।

13/13स्नोफॉल देखना है तो दिसंबर के महीने में औली, मनाली जैसे डेस्टिनेशन को विजिट करें।
