
मेहंदी कई तरह से लगाई जाती है, लेकिन भरे हुए मेहंदी डिजाइन की बात अलग होती है। शादी से लेकर त्योहारों तक में महिलाएं अपने हाथों को मेहंदी से सजाती है। हर महिला मेहंदी के एक ऐसे डिजाइन को खोजती है जो ट्रेंडी हो। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं फुल हैंड भरी हुई मेहंदी के बेहतरीन 8 ट्रेंडी डिजाइन्स। देखिए-

2/9इस मेहंदी में हथेली के बीच में एक बड़ा और मंडला डिजाइन के साथ एक सुंदर सर्कल बना है जो बहुत सुंदर दिख रहा है। यह मेहंदी डिजाइन बहुत ही बारीक और 'बोल्ड' लाइनों से बना है। फोटो क्रेडिट-kp_mehandi_art

3/9हाथों पर लगी इस तरह की मेहंदी अच्छी लगती है। इसमें मेहंदी के दो बड़े बूटे हैं जिन्हें कुछ लाइन्स बनाकर जोड़ा गया है, जिसकी वजह से मेहंदी डिजाइन भरा-भरा दिखाई दे रहा है। फोटो-क्रेडिट jaine_mehndi_and_hair

4/9ये एक खूबसूरत मेहंद डिजाइन है जो अरबी और राजस्थानी पैटर्न का मेल है। इसमें भारी शेडिंग, बड़े फूलों के मोटिफ्स और 'चेकर्ड' जाली को खूबसूरती से बनाया है। फोटो क्रेडिट-kp_mehandi_art

5/9इस डिजाइन में हाथी और कमल के फूल को सुंदर तरीके से बनाया गया है। जाली का काम और गहरे शेड्स के साथ इस डिजाइन को बहुत ही एलिट और ट्रेडिशनल लुक दिया है। फोटो क्रेडिट-kp_mehandi_art

6/9इस मेहंदी डिजाइन में बड़े फूलों और पत्तियों के पैटर्न को बहुत ही सफाई से बनाया गया है। इस डिजाइन में मुख्य तौर पर फूल और पत्तियां उभर कर नजर आ रहे हैं। फोटो क्रेडिट-kp_mehandi_art

7/9इस डिजाइन में दोनों हथेलियों को मिलाने पर एक बड़ा मंडला सर्कल बनता है, जो इसे बहुत आकर्षक बनाता है। इस डिजाइन में उंगलियों और हथेलियों के ऊपरी हिस्से में छोटे और उभरे फूलों को बनाया है। फोटो क्रेडिट-kp_mehandi_art

8/9इस डिजाइन में मोटी बाहरी लाइन्स का इस्तेमाल किया गया है, जो हाथ मेहंदी रचने के बाद बहुत खिलती हैं। इस डिजाइन में हथेली पर बड़े फूलों के मोटिफ्स हैं, जबकि उंगलियों पर जाली और छोटे दिल जैसे पैटर्न बने हैं। फोटो क्रेडिट-kp_mehandi_art

9/9इस डिजाइन में हाथ के बीचों-बीच एक बड़ा और बहुत ही सटीक मंडला पैटर्न बनाया गया है। इसकी परतों में बारीक स्पाइरल डिजाइन है जो रॉयल लुक देता है।फोटो क्रेडिट-kp_mehandi_art
