Hindi Newsगैलरीलाइफस्टाइलMehndi Designs : ये हैं टॉप 7 ब्राइडल मेहंदी डिजाइन, बेल से लेकर मंडला तक हर दुल्हन को आते हैं बेहद पसंद, देखें फोटोज

Mehndi Designs : ये हैं टॉप 7 ब्राइडल मेहंदी डिजाइन, बेल से लेकर मंडला तक हर दुल्हन को आते हैं बेहद पसंद, देखें फोटोज

Traditional Mehndi Designs: आजकल ट्रेंड में ये खूबसूरत ब्राइडल मेहंदी डिजाइन छाए हुए हैं। इन टॉप 7 ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन में बेल से लेकर मंडला तक के आकर्षक मेहंदी डिजाइन शामिल हैं, जो हर दुल्हन को बेहद पंसद आ रहे हैं।

Manju MamgainTue, 4 Feb 2025 05:21 PM
1/7

ब्राइडल मेहंदी डिजाइन

शादी की तैयारियों के बीच अगर अब तक आप अपने लिए ब्राइडल मेहंदी डिजाइन पसंद नहीं कर पाईं हैं तो ये टॉप 7 खूबसूरत मेहंदी डिजाइन आपकी मुश्किल को आसान बना सकते हैं। ये ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन दुल्हन और दूल्हे के हाथों पर रचने के बाद बेहद खूबसूरत लगते हैं। तो टेंशन छोड़ यहां देखें, लेटेस्ट और ट्रेंडिंग दुल्हन मेहंदी डिजाइन जो आपके खास पल को बेहद खूबसूरत यादों से भर देंगे।

2/7

दुल्हन मेहंदी डिजाइन

हाथों पर लगा ये दुल्हन मेहंदी डिजाइन आजकल होने वाली दुल्हनों को काफी पसंद आ रहा है। इस मेहंदी डिजाइन की खासियत यह है कि इसे बनाना जितना आसान है, ये हाथों पर बनने के बाद उतना ही खूबसूरत भी लगता है।

3/7

ब्राइडल मेहंदी डिजाइन

यूं तो मेहंदी सभी महिलाओं के शृंगार का अहम हिस्सा होती है। लेकिन बात जब ब्राइडल मेहंदी डिजाइन की हो रही हो तो लोगों की नजरें खासतौर पर दुल्हन के हाथों पर टिकी रहती हैं। यही वजह है कि हर होने वाली दुल्हन अपनी शादी के लिए भर-भर हाथ मेहंदी लगवाती है।

4/7

फूलों की चादर वाली मेहंदी

अकसर लड़कियां अपनी शादी की मेहंदी में होने वाले पति का नाम, फोटो बनवाना काफी पसंद करती हैं। लेकिन आप अपनी ब्राइडल मेहंदी डिजाइन में फूलों की चादर वाली मेहंदी बनवाकर उस खास पल को और ज्यादा यादगार बना सकती हैं।

5/7

ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन

अगर आपको मेहंदी का एकदम बरीक डिजाइन पसंद है तो इस तरह का ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन पसंद कर सकते हैं। ऐसी भरी-भरी मेहंदी का रंग हाथों पर काफी ज्यादा गहरा आता है।

6/7

मंडला ब्राइडल मेहंदी डिजाइन

मंडला ब्राइडल मेहंदी डिजाइन देखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है। आप चाहे तो इसमें और भी कई तरह की पत्तियां और बेल वाला डिजाइन अपने हिसाब से बनवा सकती हैं।

7/7

बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

दुल्हन के लिए बैक हैंड मेहंदी डिजाइन सेलेक्ट करना है तो ये मंडला मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। ये मेहंदी डिजाइन उन लड़कियों के लिए अच्छा रहता है जो ऑफिस गोइंग होने की वजह से हाथों को पूरा ना भरकर बस शकुन की मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं।