
Hemoglobin Boost Foods: अक्सर लोगों के शरीर में खून की कमी (लो हीमोग्लोबिन) हो जाती है और शुरुआती स्तर पर यह आम समस्या हो सकती है। लेकिन जब हीमोग्लोबिन बहुत कम हो जाता है, तो कमजोरी, चक्कर आना, थकान, सांस फूलना और सुस्ती जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आमतौर पर महिलाओं में हीमोग्लोबिन का स्तर 12.0–15.5 ग्राम/डेसीलीटर और पुरुषों में 13.5–17.5 ग्राम/डेसीलीटर माना जाता है। अगर हीमोग्लोबिन सामान्य स्तर से काफी कम हो जाए, जैसे 7 g/dL तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें। साथ ही खून की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में आयरन और पोषण से भरपूर चीजों को शामिल करना भी मददगार हो सकता है। आइए जानते हैं हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए।

2/8हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सोया खासतौर पर पत्तेदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। इन्हें डाइट में शामिल करने से शरीर को आयरन मिलता है, जो हीमोग्लोबिन बनने में मदद करता है। अगर आपका हीमोग्लोबिन कम है, तो पालक जैसी आयरन वाली सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।

3/8कीवी में आयरन ज्यादा नहीं होता लेकिन इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो आयरन को बैलेंस करने में मदद करता है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो कीवी अच्छा फल है इसे बढ़ाने के लिए।

4/8चुकंदर में फोलेट, कुछ मात्रा में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में आयरन और अन्य कमियों को पूरा करते हैं। खून की कमी होने पर डॉक्टर चुकंदर खाने या फिर इसका जूस पीने की सलाह देते हैं।

5/8संतरा-नींबू जैसे खट्टे फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो आयरन को शरीर में बैलेंस करने में मदद करता है। अगर आप इन्हें रोजाना खाते हैं, तो इम्यूनिटी बूस्ट होगी और हीमोग्लोबिन भी बढ़ेगा।

6/8कई लोगों को लगता है कि कीवी, चुकंदर खा लेने से ही हीमोग्लोबिन बढ़ेगा लेकिन इसमें आपकी मदद ड्राई फ्रूट्स भी करेंगे। बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश, अंजीर, खजूर में आयरन भी पाया जाता है, जो शरीर को पोषण देते हैं।

7/8पुराने समय से गुड़ और चना खाया जाता है, जिससे शरीर में आयरन की कमी पूरी हो सके। गुड़ में अच्छी मात्रा में आयरन होता है, जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करेगा। गुड़ में ऐसे तत्व भी होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्टर भी माने जाते हैं।

8/8अगर आपका हीमोग्लोबिन ज्यादा कम है, तो पहले डॉक्टर की सलाह लें। इन चीजों को खाने से खून की कमी काफी हद तक पूरी की जा सकती है लेकिन ज्यादा खाने से नुकसान भी होता है। आप बिना किसी डॉक्टर की सलाह लिए इन्हें डाइट में शामिल न करें। अन्य किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर फौरन विशेषज्ञ से मिलें।
