
मच्छरों का आतंक ना सिर्फ आपकी नींद खराब करता है बल्कि धीरे-धीरे आपके लिए डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। मच्छरों के इस आतंक से बचने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले मॉस्किटो कॉइल्स और लिक्विड रिफिल पर निर्भर रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भले ही ये मॉस्किटो कॉइल्स और लिक्विड मच्छरों का काम तमाम कर देते हों, लेकिन इनमें मौजूद हानिकारक केमिकल्स धीरे-धीरे आपकी सेहत में भी जहर घोल रहे होते हैं। अगर आप मच्छरों को खुद से दूर रखते हुए बाजार में मिलने वाले इन कॉइल्स या वेपोराइजर के केमिकल से अपना बचाव करना चाहते हैं, तो घर पर मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजों से ही असरदार मॉस्किटो रिपेलेंट तैयार कर सकते है।

2/9नीम के तेल की खुशबू से मच्छरों दूर भगाते हैं जबकि कपूर की महक उन्हें बेहोश कर देती है। इस उपाय को करने के लिए नीम के तेल में 1-2 टिकिया कपूर पीसकर मिला लें। अब इस तेल का दीया जलाएं या इसे अपने पुराने खाली पड़े लिक्विड रिफिल में भरकर मशीन में लगा दें। यह बाजार के लिक्विड से ज्यादा सुरक्षित और प्रभावी है।

3/9लहसुन में मौजूद सल्फर की तीखी गंध मच्छरों को बर्दाश्त नहीं होती। मच्छर भगाने के लिए आपको लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर पानी में उबालना है। अब इस पानी को छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। शाम के समय इसे कमरों के कोनों, पर्दों और दरवाजों पर स्प्रे करें।

4/9आप मच्छर भगाने के इस टिप को डाइनिंग टेबल पर खाना खाते समय या बेड के पास सोने से पहले कर सकते हैं। इस उपाय को करने के लिए एक नींबू को बीच से आधा काटकर कटे हुए हिस्से में 10-12 लौंग खोंस दें। अब इसे कमरे के कोनों में रख दें। नींबू और लौंग की खुशबू से मच्छर तुरंत भाग जाते हैं।

5/9मच्छरों को पुदीने की महक पसंद नहीं होती है। इस उपाय को करने के लिए पुदीने की पत्तियों का रस निकालकर उसकी कुछ बूंदें पानी में मिलाकर स्प्रे करें। आप पुदीने के तेल को सीधे अपनी त्वचा पर (नारियल तेल में मिलाकर) भी लगा सकते हैं ताकि मच्छर न काटें।

6/9CDC (सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल) ने भी इसे मच्छरों के खिलाफ एक प्रभावी प्राकृतिक उपाय माना है। इस उपाय को करने के लिए नीलगिरी के तेल और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर अपने हाथ-पैरों पर लोशन की तरह लगाएं। इसकी गंध घंटों तक मच्छरों को आपसे दूर रखेगी।

7/9मच्छर भगाने का यह नुस्खा आज का नहीं बल्कि दादी-नानी के समय से चला आ रहा है। इस उपाय को करने के लिए सरसों के तेल में अजवाइन का पाउडर मिलाएं। अब गत्ते के कुछ टुकड़ों को इस तेल में भिगोकर कमरे में ऊंचाई पर रख दें। इसकी महक से मच्छर कमरे के अंदर नहीं रुकते।

8/9अगर आप त्वचा पर किसी तरह की दवा या घर पर छिड़कना नहीं चाहते, तो प्रकृति की मदद लें। घर की खिड़कियों और बालकनी में लेमन ग्रास या तुलसी का पौधे लगा लें। इसके अलावा इन पौधों की पत्तियों को मसलकर कमरे में रखने से या इनका काढ़ा बनाकर स्प्रे करने से मच्छर भाग जाते हैं।

9/9मच्छर भगाने के लिए त्वचा पर किसी भी तेल को सीधा लगाने से पहले एक छोटा 'पैच टेस्ट' जरूर करें ताकि एलर्जी का पता चल सके।
