Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलबिना धोए गंदे पर्दे करने हैं साफ तो अपनाएं ये 7 आसान टिप्स, नहीं पड़ेगी उतारने की जरूरत

बिना धोए गंदे पर्दे करने हैं साफ तो अपनाएं ये 7 आसान टिप्स, नहीं पड़ेगी उतारने की जरूरत

Tips And Tricks : अगर पर्दों की साफ-सफाई आपके सिर का भी दर्द बनी हुई है तो आपको 7 आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिसमें पर्दों को बिना उतारे ही साफ किया जा सकता है।

Manju MamgainWed, 19 Nov 2025 11:21 PM
1/7

बिना धोए गंदे पर्दे साफ करने के टिप्स

बात जब साफ-सफाई की होती है तो घर की महिलाओं को पर्दे धोना सबसे झंझट वाला काम लगता है। घर की दीवारों पर सजे पर्दे धूल-मिट्टी लगने से बहुत जल्दी बार-बार गंदे और बदबूदार हो जाते हैं। ज्यादातर महिलाएं इन्हें धोने के लिए कपड़े धोने वाली मशीन की मदद लेती हैं। लेकिन इस तरीके को अपनाते समय पर्दों को उतारने और दोबारा चढ़ाने में बहुत सारी एनर्जी और मेहनत खर्च हो जाती है। अगर पर्दों की साफ-सफाई आपके सिर का भी दर्द बनी हुई है तो आपको 7 आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिसमें पर्दों को बिना उतारे ही साफ किया जा सकता है।

2/7

पर्दों को झाड़कर वैक्यूम करें

पर्दे को खिड़की पर लगाए हुए ही वैक्यूम क्लीनर को उस पर ऊपर से नीचे तक लाते हुए धीरे-धीरे साफ करें। अगर वैक्यूम नहीं है तो सूखे मुलायम ब्रश या पुराने मोजे को हाथ में पहनकर झाड़ें।

3/7

स्टीम क्लीनिंग

पर्दों को साफ करने का यह सबसे आसान और बेस्ट तरीका है। लटके हुए पर्दें को स्टीम क्लीनर से स्टीम करते हुए साफ करें। गर्म भाप धूल, गंदगी, बदबू और कीटाणु मार देती है, साथ ही पर्दे की सिलवटें भी चली जाती हैं। घर में स्टीमर न हो तो गर्म पानी में कपड़ा भिगोकर निचोड़ें और उससे पर्दे पोंछें।

4/7

बेकिंग सोडा का छिड़काव

यह उपाय गंदे पर्दों की बदबू हटाने का रामबाण इलाज है। इस उपाय को करने के लिए बेकिंग सोडा को पर्दे पर छिड़क कर 2 घंटे या रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर पर्दे को वैक्यूम या ब्रश से झाड़ दें। इस उपाय को करने से पर्दे से सिगरेट, खाने या फफूंद की स्मैल पूरी तरह चली जाती है।

5/7

वोडका स्प्रे

सस्ती वोडका को स्प्रे बोतल में भरकर पर्दे पर हल्का स्प्रे करें। ऐसा करते हुए पर्दे को लटका हुआ ही रहने दें। वोडका कीटाणु मारती है और सूखते ही गंध पूरी तरह गायब हो जाती है।

6/7

सूरज की धूप

पर्दे को तेज धूप में 4-6 घंटे लटका रहने दें। सूरज की UV किरणें प्राकृतिक रूप से कीटाणु मारती हैं और हल्की बदबू भी गायब हो जाती है। सिल्क या महंगे फैब्रिक को ज्यादा तेज धूप में न रखें।

7/7

महीनों तक साफ रहते हैं पर्दे

इनमें से कोई भी तरीका अपनाने से घर के पर्दे 6-8 महीने तक बिना धोए एकदम नए जैसे बने रहते हैं।