Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलकोफ्ते ठीक से नहीं बनते तो नोट कर लें ये आसान टिप्स, हर बार बनेंगे सॉफ्ट और टेस्टी

कोफ्ते ठीक से नहीं बनते तो नोट कर लें ये आसान टिप्स, हर बार बनेंगे सॉफ्ट और टेस्टी

Cooking Tips: लौकी हो या फिर गोभी, सब्जियों से तैयार कोफ्ते काफी टेस्टी लगते हैं। लेकिन ये कोफ्ते हर किसी से परफेक्ट नहीं बनते। अगर आपको भी कोफ्ता बनाने की सही ट्रिक नहीं पता है तो इन 6 बातों को जरूर जान लें। जिससे बनेंगे बिल्कुल मुंह में घुल जाने वाले कोफ्ते। 

AparajitaFri, 14 Nov 2025 04:45 PM
1/7

कोफ्ता बनाने के टिप्स

सब्जियों को बेसन में लपेटकर कोफ्ते तैयार किए जाते हैं। जिन्हें मसालों की ग्रेवी में डालते हैं और रोटी, पराठा, चावल के साथ खाना लोग पसंद करते हैं। लेकिन कोफ्ता बनाते समय ध्यान रखने वाली बात है कि पकौड़ी बनाकर ग्रेवी में ना डाल दें। लौकी, गोभी, आलू या पनीर किसी भी कोफ्ते को बनाने के लिए कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स की जरूरत होती है। जिसकी मदद से कोफ्ते सॉफ्ट और बिल्कुल मुंह में घुल जाने वाले बनकर तैयार होते हैं। जान लें कोफ्ता बनाने की टिप्स एंड ट्रिक्स

2/7

कोफ्ता बनाने की ट्रिक

सब्जियों के कोफ्ते बनाने के लिए ध्यान में रखें कि सब्जियों को अच्छी तरह से घिस लें। जिससे कि सब्जियों के टुकड़े छोटे हो जाएं और वो पूरी तरह से मैश ना हो। जिससे उनका स्वाद बना रहे। जैसे कि लौकी हो या फिर गोभी उसे कद्दूकस करके छोटे भाग कर लें। जिससे सब्जी का नेचुरल टेस्ट बना रहे।

3/7

लौकी का कोफ्ता

लौकी का कोफ्ता बना रहे तो ध्यान रहे कि लौकी पकी हुई हो। कच्चे लौकी से कोफ्ता बनाने की गलती ना करें। नहीं तो इसका स्वाद परफेक्ट नहीं आएगा।

4/7

बेसन का इस्तेमाल

इसके अलावा कोफ्ता बनाने की सबसे जरूरी ट्रिक बेसन का इस्तेमाल है। बेसन कभी भी कच्चा घोल बनाकर यूज ना करें नहीं तो ये पकौड़ी जैसा टेस्ट देगा। बेसन को हमेशा भूनकर सब्जियों के साथ लपेटकर कोफ्ते तैयार करने चाहिए।

5/7

मसालों का तड़का लगाएं

कोफ्ते का स्वाद बढ़ाना है तो बेसन भूनते वक्त उसमे कुछ खड़े मसालों का तड़का जरूर लगाएं। जिससे कि स्वाद बढ़ जाए। जैसे कि जीरा, कलौंजी, सौंफ, हींग। ये सारे खड़े मसाले स्वाद और महक को बढ़ाने का काम करते हैं।

6/7

कोफ्ता तलने का तरीका

कोफ्ता तलते समय तेल को अच्छी तरह से गर्म हो जाने दें। उसके बाद ही तैयार कोफ्ते को डालें। जिससे कि कोफ्ते ऊपर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बने रहें।

7/7

 ग्रेवी के साथ जरूर पकाएं

कोफ्ते को सॉफ्ट और मुंह में घुल जाने वाला बनाना है तो ग्रेवी के साथ थोड़ी देर पका लें। ऐसा करने से कोफ्ते बिल्कुल सॉफ्ट हो जाते हैं और सारे मसाले का टेस्ट अंदर तक अब्जॉर्ब हो जाता है।