
हरतालिका तीज पर महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के लिए व्रत करती हैं और पूरे 16 शृंगार करके रेडी होती हैं। जिसमे मेहंदी भी शामिल रहती है। लेकिन घर के काम और पूजा की तैयारियों के बीच काफी सारी महिलाओं को समय ही नहीं मिलता। ऐसे में हाथ बिना मेहंदी के सूना ना रह जाए इसलिए इन सुंदर और सरल मेहंदी डिजाइन को सेव कर लें। फ्रंट एंड बैक दोनों हाथों पर आराम से लग जाने के साथ ये सुंदर भी दिखेंगी। तो सेव कर लें ये सुंदर 8 हिना डिजाइन। (सभी इमेज साभार- Instagram/ m.a.n.n_k.a.u.r)

2/9सबसे सिंपल डिजाइन चाहती हैं तो इसे सेव कर लें। हथेली को भरा-भरा दिखाएगी और बिना ज्यादा कलाकारी के हाथों में लग भी जाएगी। तो सारे काम निपटाने के बाद रात को हाथों पर इस तरह की डिजाइन बनाकर रेडी हों।

3/9बैक हैंड के साथ फ्रंट हैंड पर भी इस तरह की हिना डिजाइन को लगाया जा सकता है। ये लगाने में बिल्कुल आसान हैं। छोटे राउंड शेप स्पाइरल की मदद से फूल बनाएं और हाथों पर सजाएं।

4/9हाथों पर कम से कम मेहंदी की डिजाइन चाहती हैं तो इस तरह के छोटे फूलों को बनाएं। अगर मेहंदी की कोन चलाना नहीं आता है तो सिंपल काम करें। एक इयर बड लेकर उस पर मेहंदी लेकर ऐसे गोले बनाकर छोटे फूल तैयार करें। इस आइडिया से फूल एक जैसे सारे बनकर तैयार होंगे।

5/9बैक हैंड पर अंगूठे के साइड छोटे फूल और साथ में पत्तियों और मोटिफ्स की हल्की सी डिजाइन बनाएं। वर्किंग वुमन के लिए ये डिजाइन बेस्ट हैं जिन्हें हाथों पर ज्यादा हैवी डिजाइन लगाना पसंद नहीं होता।

6/9छोटे-छोटे फूलों को बनाएं और उन्हें सुंदर फ्लावर कट डिजाइन के साथ कनेक्ट करें। ऊपर बनी ये डिजाइन सिंपल और अट्रैक्टिव है, जिसे बिगिनर्स भी आसानी से लगा सकती हैं।

7/9जो महिलाएं ज्यादा मेहंदी लगाना नहीं जानती वो इस तरह की सिंपल डिजाइन को फटाफट लगा सकती हैं। ये बिगिनर्स फ्रेंडली मेहंदी डिजाइन तीज के लिए परफेक्ट है।

8/9मेहंदी की ये डिजाइन ब्यूटीफुल और मिनिमल है। जिन लोगों को हाथों पर कम मेहंदी रचानी है वो इसे बनाएं। हाथ सुंदर दिखेंगे।

9/9बैक हैंड पर मिनिमल डिजाइन बनानी है तो इस डिजाइन को सेलेक्ट कर सकती हैं। ये ब्यूटीफुल डिजाइन लगाने में आसान है और मिनटों में हाथों पर लग जाएगी।
