
सावन में मेहंदी लगाने का शौक तो हर महिला को होता है। खासतौर पर तीज नजदीक आने लगती है तो महिलाएं हाथों में भरकर मेहंदी लगाने का शौक रखती हैं। लेकिन समय की कमी कई बार आड़े आती है। ऐसे में ये 7 सबसे सरल और फटाफट लग जाने वाली मेहंदी डिजाइन को सेव कर लें। जो हाथों की खूबसूरती को दोगुनी कर देंगी। (सभी इमेज साभार-Pintrest)

2/8मेहंदी लगाने की प्रैक्टिस कम भी होगी तो ये डिजाइन आप आसानी से बना सकेंगी। सिंपल डायमंड शेप डिजाइन को भरें और साथ में उंगलियों पर छोटे फूलों के साथ वी शेप डिजाइन बनाएं। ये आसान मेहंदी की डिजाइन है।

3/8फ्रंट एंड बैक दोनों तरफ इस तरह की डिजाइन को आप बना सकती हैं। बिना ज्यादा समय गंवाएं सावन में ये मेहंदी की डिजाइन से हाथों को जरूर रंगें।

4/8आसान और ब्यूटीफुल मेहंदी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन ये मेहंदी की डिजाइन है। बिजी दिन के बाद आप रात को फटाफट ये डिजाइन लगाएं और सो जाएं। सुबह तक हाथों पर सुंदर हिना डिजाइन रची मिलेगी।

5/8फ्रंट पर लगाएं या फिर बैक पर हिना की ये डिजाइन अट्रैक्टिव ही दिखेगी। कलाईयों पर सुंदर डिजाइन बनाने के साथ हथेली पर ऐसे स्क्वेअर शेप डिजाइन बनाएं।

6/8उंगलियों पर हल्की डिजाइन और साथ में छोटा सा कमल का फूल हाथों को एलिगेंट लुक दे रहा है। वर्किंग लेडीज के लिए ये मेहंदी की डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट है।

7/8छोटी फूल की कलियों के साथ ज्वैलरी स्टाइल डिजाइन को उंगलियों से लेकर हथेलियों पर बनाएं। कम मेहंदी लगाना पसंद है तो ये डिजाइन सबसे ज्यादा सुंदर दिखेगी।

8/8छोटे से फूल के साथ हथेली को रंगे और साथ में उंगलियों पर छोटी लाइन और डॉट से डिजाइन तैयार करें। उंगली के पोर को भर लेंगी तो हाथ और भी ज्यादा खूबसूरत दिखने लगेंगे।
