
वेलेंटाइन वीक की चमक टेडी डे 2026 के सेलिब्रेशन के बिना अधूरी मानी जाती है। यह खास दिन हर साल 10 फरवरी को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को अलग-अलग रंग के क्यूट टेडी गिफ्ट करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हर रंग के टेडी का एक खास अलग मतलब होता है। जिसके बारे में पता ना होने पर आप अपने दिल की बात गलत व्यक्ति से शेयर कर देते हैं। अगर आप इस 'टेडी डे' अपने पार्टनर को खास महसूस कराना चाहते हैं, तो पहले जान लीजिए टेडी कलर कोड का यह रोमांटिक राज, ताकि आपका तोहफा सीधे उनके दिल पर दस्तक दे।

2/7लाल रंग हमेशा से जुनून और गहरे प्यार का रंग माना जाता है। अगर आप अपने पार्टनर को लाल रंग का टेडी देते हैं, तो इसका मतलब है कि आप उनसे बेइंतहा प्यार करते हैं और अपने रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाना चाहते हैं।

3/7पीला रंग दोस्ती और खुशी का प्रतीक है। यदि आप किसी से दोस्ती करना चाहते हैं या अपनी पुरानी दोस्ती को और खास बनाना चाहते हैं, तो पीला टेडी परफेक्ट है। लेकिन ध्यान रहे, यह 'रोमांटिक लव' का संकेत नहीं है।

4/7सफेद रंग पवित्रता और शांति का प्रतीक माना जाता है। यह रंग आपके पार्टनर को यह बताने का मौका होता है कि आपका प्यार बिल्कुल शुद्ध और निस्वार्थ है, या आप किसी पुरानी अनबन को खत्म कर नई शुरुआत करना चाहते हैं, तो सफेद टेडी चुनें।

5/7गुलाबी रंग को कोमलता का प्रतीक माना जाता है। यदि आप किसी को पसंद करते हैं या हाल ही में प्यार का इजहार किया है, तो गुलाबी टेडी देना सबसे अच्छा माना जाता है।

6/7नीला रंग गहराई और विश्वास का संकेत देता है। आप अपने पार्टनर को नीले रंग का टेडी गिफ्ट करने की सोच रहे हैं तो इसका मतलब यह है कि आपको उन पर पूरा भरोसा है और आप भी इस रिश्ते को पूरी तरह समर्पित होकर निभा रहे हैं।

7/7संतरी रंग उमंग और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस रंग का टेडी कपल्स अकसर एक दूसरे को प्रपोज करने के लिए देते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हुए दिल की बातें शेयर करना चाहती हैं तो यह रंग भी बेस्ट हैं।
