Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलअभी टेस्ट करें कितने हेल्दी हैं आप! फिटनेस कोच बोले- ये 7 संकेत दिखें तो समझ लें फिट है बॉडी

अभी टेस्ट करें कितने हेल्दी हैं आप! फिटनेस कोच बोले- ये 7 संकेत दिखें तो समझ लें फिट है बॉडी

Signs of Healthy Body: कई बार हम अंदर से हेल्दी होते हैं, लेकिन हमें पता ही नहीं होता। फिटनेस कोच डैन गो ने ऐसे 7 संकेतों से बारे में बताया है, जो बताते हैं कि आप अंदर से हेल्दी हैं, बेशक आपको ऐसा लगता ना हो।

Anmol ChauhanTue, 11 Nov 2025 04:28 PM
1/8

हेल्दी होने के 7 संकेत

खुद को हेल्दी रखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। सही डाइट से ले कर एक्सरसाइज सब कुछ, लेकिन कई बार फिर भी हमें लगता है कि शायद हम उतने हेल्दी नहीं। दरअसल हम में से ज्यादातर लोग शरीर की बाहरी बनावट देखकर ये तय करते हैं कि हम हेल्दी हैं या नहीं। यहीं चूक हो जाती है क्योंकि कई बार हम अंदर से हेल्दी होते हैं, लेकिन हमें पता ही नहीं होता। फिटनेस कोच डैन गो ने ऐसे 7 संकेतों से बारे में बताया है, जो बताते हैं कि आप अंदर से हेल्दी हैं, बेशक आपको ऐसा लगता ना हो।

2/8

बिना अलार्म के खुल जाती है आपकी नींद

फिटनेस कोच कहते हैं कि अगर रोजाना सही समय पर आपकी आंख अपने आप खुल जाती है, बिना किसी अलार्म या किसी और की मदद से, तो ये भी हेल्दी होने का एक संकेत है। इससे पता चलता है कि आपकी सर्केडियन रिदम अच्छी है और आपकी बॉडी एक रूटीन में काम कर रही है।

3/8

आप तेज चलते हैं

अगर आप नॉर्मली काफी तेज चलते हैं, तो ये भी हेल्दी बॉडी का संकेत है। ये बताता है कि आपकी बॉडी खासतौर से लोअर बॉडी अच्छे से फंक्शन कर रही है। कई स्टडीज में पता चलता है कि तेज चलने वाले लोगों में डेथ, डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है और ये धीरे चलने वालों से ज्यादा जीते हैं।

4/8

आपको सुबह-सुबह भूख लगती है

अगर आको सुबह फ्रेश होते ही भूख लगने लगती है, तो ये भी हेल्दी बॉडी का संकेत है। इससे पता चलता है कि आपका डाइजेशन, मेटाबॉलिज्म और हार्मोन फंक्शन बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं।

5/8

आपके घाव जल्दी ठीक हो जाते हैं

अगर आपकी चोट या घाव जल्दी ठीक हो जाते हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी इम्यूनिटी काफी अच्छी है और सेल्यूलर और माइटोकॉन्ड्रियल रिपेयर भी काफी एफिशिएंट तरीके से काम कर रहा है।

6/8

आपका बाथरूम रूटीन फिक्स है

अगर आप रोजाना एक निश्चित समय पर बाथरूम जाते हैं, यानी आपका एक रूटीन फिक्स है, तो ये भी एक हेल्दी बॉडी का साइन है। इसका मतलब है कि आपका पाचन अच्छा है, माइक्रोबायोम बैलेंस बना हुआ है और आपकी बॉडी सर्केडियम रिदम में काम कर रही है।

7/8

आपकी स्किन क्लियर है

फिटनेस कोच कहते हैं कि आपकी स्किन आपकी डाइजेस्टिव हेल्थ, गट हेल्थ, इन्फ्लेमेशन और हार्मोंस के बैलेंस को रिफ्लेक्ट करती है। ऐसे में अगर आपकी स्किन एकदम क्लियर है, तो इसका मतलब है कि ये सभी चीजें ठीक हैं और आपकी बॉडी हेल्दी है।

8/8

आपकी सोशल मीडिया पर पॉजिटिव कंटेंट शो होता है

फिटनेस कोच कहते हैं आप जिस चीज पर ज्यादा ध्यान देते हैं, वैसे ही बन जाते हैं। ऐसे में अगर आपकी सोशल मीडिया फीड पॉजिटिव है, तो काफी चांस हैं कि आपकी मेंटल हेल्थ भी पॉजिटिव रहेगी और आप अच्छा महसूस करेंगे। इसलिए आप क्या देख रहे हैं, इसपर भी जरूर ध्यान दें।