Blouse Sleeves: ब्लाउज सिलवाने से पहले जरूर देखें स्लीव्स के ये 40+ धांसू डिजाइन, बदल जाएगा पूरा लुक!

Blouse Sleeves Designs: आज हम आपके लिए ढेर सारे ब्लाउज स्लीव्स के आइडियाज ले कर आए हैं, जो समर्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेंगे। इनमें से ऑकेजन के हिसाब से आप कोई भी पैटर्न स्टिच करा सकती हैं।

Anmol ChauhanApr 13, 2026 04:02 pm IST
1/7

ब्लाउज की स्लीव्स के फैंसी डिजाइन

गर्मियों में साड़ी पहनना हमेशा की तरह एलिगेंट तो लगता है, लेकिन उतना ही जरूरी होता है कि आपका ब्लाउज भी कंफर्टेबल हो। खासतौर से ब्लाउज की स्लीव्स का आरामदायक होना बेहद जरूरी होता है। चूंकि आजकल स्टेटमेंट स्लीव्स का जमाना है, इसलिए महिलाएं ब्लाउज की बाजू अलग-अलग स्टाइल में सिलवा रही हैं। पर कुछ डिजाइन इतने टाइट और बोरिंग होते हैं, जो कंफर्टेबल भी नहीं रहते और देखने में भी खराब लगते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए ढेर सारे ब्लाउज स्लीव्स के आइडियाज ले कर आए हैं, जो समर्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेंगे। इनमें से ऑकेजन के हिसाब से आप कोई भी पैटर्न स्टिच करा सकती हैं। (All Images Credit- @blousetrends_Instagram, Pinterest)

2/7

कट वर्क से ले कर पफ स्लीव्स पैटर्न

समर्स के लिए कट वर्क वाली स्लीव्स परफेक्ट रहती हैं। ये देखने में भी स्टाइलिश लगती हैं और पहनने में भी कंफर्टेबल होती हैं। डेली वियर ब्लाउज के लिए यहां दिए गए पैटर्न में से कोई एक आप चुन सकती हैं। पफ स्लीव्स पसंद हैं, तो ये लास्ट वाला एलिगेंट डिजाइन ट्राई जरूर करें।

3/7

एक से बढ़कर एक हैं ये डिजाइन

यहां पूरे 9 डिजाइन हैं जो सभी एक से बढ़कर एक हैं। इनमें से ज्यादातर डिजाइन आप अपनी स्पेशल साड़ियों के लिए चुन सकती हैं। खूबसूरत लेस और लटकन का काम स्लीव्स को और भी एलिगेंट बना देगा। वहीं डेली वियर के लिए भी आप ये बो और लटकन वाले डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

4/7

हार्ट शेप में खूबसूरत डिजाइन

हार्ट शेप कट वर्क वाली स्लीव्स काफी ज्यादा फैंसी लगती हैं। यहां कई डिजाइन हैं जो आप अपनी पसंद के मुताबिक चुन सकती हैं। साथ ही पफ स्लीव्स, बॉर्डर और फ्रिल वाले पैटर्न भी काफी ज्यादा सुंदर हैं जो आपकी रेगुलर डेली वियर साड़ी को और ज्यादा फैशनबल बना देंगे।

5/7

ब्लाउज की डिजाइनर बाजू बनवाएं

अपनी सिंपल स्लीव्स को थोड़ा डिजाइन लुक देना चाहती हैं तो इन स्लीव्स में से कोई भी पैटर्न ट्राई कर सकती हैं। ये सारे डिजाइन काफी यूनिक हैं और डेली वियर के लिए परफेक्ट हैं। साड़ी दो कलर की है तो ऐसी स्लीव्स आमतौर पर ज्यादा स्टाइलिश और एलिगेंट लगती हैं।

6/7

ब्लाउज स्लीव्स के मॉडर्न डिजाइन

अब अगर आपको थोड़े मॉडर्न डिजाइन पसंद आते हैं तो ये सभी डिजाइन एकदम परफेक्ट रहेंगे। इनमें ऐसे पैटर्न हैं जो काफी यूनिक और स्टेटमेंट लुक देने वाले हैं। खासतौर से किसी फंक्शन या खास मौके पर पहनने के लिए साड़ी तैयार कर रही हैं, तो ब्लाउज की स्लीव्स इन्हीं पैटर्न में से सिलेक्ट करें।

7/7

यहां से चुन सकती हैं यूनिक डिजाइन

थोड़े अलग हटकर स्लीव्स के डिजाइन ढूंढ रही हैं तो यहां दिए गए पैटर्न भी परफेक्ट रहेंगे। इसमें कट वर्क, हैंड मेड लटकन और ब्यूटीफुल जरी बॉर्डर वर्क वाली स्लीव्स हैं, जो काफी ज्यादा फैंसी लगती हैं। इन पैटर्न की खासियत है कि आप डेली वियर से ले कर खास मौकों तक के लिए ये पैटर्न स्टिच करा सकती हैं। बस थोड़े बहुत मोडिफिकेशन आपको अपने हिसाब से करने होंगे।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलBlouse Sleeves: ब्लाउज सिलवाने से पहले जरूर देखें स्लीव्स के ये 40+ धांसू डिजाइन, बदल जाएगा पूरा लुक!