
साड़ी का लुक ब्लाउज पीस पर काफी हद तक डिपेंड करता है। इसलिए आजकल डिजाइनर ब्लाउज का ट्रेंड है, जहां ब्लाउज का फैब्रिक और नेकलाइन से ले कर स्लीव्स तक, काफी फैंसी तरीके से स्टिच कराए जाते हैं। अगर आप भी अपने ब्लाउज पीस को डिजाइनर लुक देने की सोच रही हैं, तो स्लीव्स के फैंसी डिजाइन सिलवा सकती हैं। गर्मियों के लिए ये डिजाइन परफेक्ट रहेंगे क्योंकि इनमें स्टाइलिश लुक के अलावा आपके कंफर्ट का भी पूरा-पूरा ध्यान रखा गया है। तो चलिए फटाफट से इन्हें सेव कर लीजिए। ( Images Credit- @blousetrends)

2/9डोरी नेकलाइन की तरह डोरी वाली स्लीव्स भी काफी ज्यादा स्टाइलिश लगती हैं। खासकर गर्मियों के लिए ऐसे डिजाइन एकदम परफेक्ट रहते हैं। देखने में खूबसूरत कटवर्क के साथ-साथ ये काफी कंफर्टेबल भी होते हैं, जिन्हें आप डेली वियर में भी स्टाइल कर सकती हैं।

3/9अगर आपको पफ स्लीव्स पसंद आती हैं, तो ये वाला डिजाइन जरूर ट्राई करें। ये समर्स में डेली वियर के लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें लेस का खूबसूरत वर्क है, जिससे सिंपल स्लीव्स को काफी एलिगेंट सा लुक मिलता है। डेली वियर हो या कोई स्पेशल मौका आप ये पैटर्न हर साड़ी के साथ स्टिच करा सकती हैं।

4/9स्लीव्स को थोड़ा डिजाइनर लुक देना चाहती हैं, तो ये फ्लॉवर डिजाइन आपके लिए ही है। ये काफी क्यूट और एलिगेंट लगता है, साथ ही पहनने में काफी कंफर्टेबल भी रहेगा। ऐसे ब्लाउज सिंपल डेली वियर साड़ियों को थोड़ा सा फैंसी लुक देने के लिए एकदम परफेक्ट रहते हैं।

5/9ये स्टाइलिश कट वर्क वाली स्लीव्स डेली वियर से ले कर स्पेशल साड़ियों के लिए भी बेस्ट है। इसमें फैंसी कट वर्क के साथ-साथ फ्रिल पैटर्न भी है, जो काफी ज्यादा स्टाइलिश लगता है। थोड़ा हेवी लुक चाहती हैं तो लेस अटैच करा सकती हैं, वरना सिंपल भी ये डिजाइन काफी ज्यादा सुंदर लगता है।

6/9ये लीफ शेप ब्लाउज स्लीव्स भी काफी ज्यादा फैंसी लगेंगी। इसमें मैचिंग बीड्स और खूबसूरत डिटेलिंग होती है, जो आपकी स्पेशल साड़ियों के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। ऐसे डिजाइन बनने के बाद काफी ज्यादा सुंदर लगते हैं और सारा ध्यान इन्हीं पर जाता है।

7/9ये स्लीव्स भी एकदम लेटेस्ट हैं, शायद ही आपने कहीं देखी हों। अगर आप कोई यूनिक पैटर्न ढूंढ रही हैं, तो ये वाला बेस्ट रहेगा। इसमें भी फ्रिल और लेस-बीड्स वाला खूबसूरत पैटर्न है, जो पहनने के बाद काफी ज्यादा सुंदर लगता है।

8/9अगर आप कोई यूनिक सा डिजाइन ढूंढ रही हैं तो ये वाला पैटर्न ट्राई कर सकती हैं। ये ब्लाउज आपकी सिंपल साड़ी को भी काफी स्टाइलिश और डिजाइनर सा लुक देगा। इसमें भी बीड्स और लेस का खूबसूरत काम है, जो नॉर्मल ब्लाउज पीस को हेवी और रॉयल लुक देते हैं।

9/9अगर गर्मियों के लिए आप हाफ स्लीव्स बनवाने की सोच रही हैं, तो ये डिजाइन एक बार आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। ओवरऑल स्लीव्स सिंपल ही हैं, बस खूबसूरत सा कट वर्क भी शामिल है। इसके अलावा पर्ल डिटेलिंग से बाजू का लुक और भी ज्यादा सुंदर लग रहा है।
