2 मीटर कपड़े में बनवा लें शॉर्ट कुर्ती के ये 8 फैंसी डिजाइन, स्टाइलिश लुक में ढाएंगी कहर!

Summers Fashion: गर्मियों में वियर करने के लिए स्टाइलिश और कंफर्टेबल ऑप्शन ढूंढ रही हैं, तो शॉर्ट कुर्ती एकदम परफेक्ट रहेगी। यहां हम आपके लिए कुछ स्टाइलिश डिजाइन ले कर आए हैं, जिन्हें आप स्टिच करा सकती हैं या रेडीमेड खरीद सकती हैं।

Anmol ChauhanApr 15, 2026 03:54 pm IST
1/9

गर्मियों में स्टाइल करें शॉर्ट कुर्ती

गर्मियों के मौसम में ऐसे कपड़ों की तलाश रहती है, जिनमें स्टाइल के साथ-साथ कंफर्ट भी पूरा मिले। ऐसे में शॉर्ट कुर्ती एक परफेक्ट ऑप्शन बनकर उभरती हैं। खासतौर से कॉलेज या ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए बीच ये काफी पॉपुलर ऑप्शन है। शॉर्ट कुर्ती की खासियत ये है कि इन्हें आप जींस, प्लाजो या स्कर्ट किसी के साथ भी आराम से पेयर कर सकती हैं। आजकल तो काफी फैशनेबल लुक वाली शॉर्ट कुर्ती आने लगी हैं, जो कंफर्ट के साथ-साथ आपके स्टाइल का भी पूरा ध्यान रखेंगी। यहां हम आपके लिए कुछ फैंसी डिजाइन ले कर आए हैं, जिन्हें आप स्टिच भी करा सकती हैं और चाहें तो मार्केट से रेडीमेड भी ले सकती हैं। (Images credit- Pinterest)

2/9

फ्लोरल प्रिंट फैब्रिक ले कर स्टिच कराएं

आपके पास कोई फ्लोरल प्रिंट फैब्रिक रखा है तो कुछ इस तरह की सिंपल से शॉर्ट कुर्ती स्टिच करा सकती हैं। समर्स के लिए ये परफेक्ट रहेगी। इसे आप लूज बॉटम जैसे प्लाजो या जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं। ये काफी फॉर्मल लुक देती हैं, इसलिए कॉलेज या ऑफिस के लिए परफेक्ट रहेगी।

3/9

ट्रेंडी है मसाबा कट नेकलाइन

शॉर्ट कुर्ती सिलवा रही हैं या रेडीमेड लेनी है, इस बार मसाबा कट नेकलाइन जरूर ट्राई करें। ये काफी ज्यादा ट्रेंड में बनी हुई है। इस नेकलाइन के साथ फुल स्लीव्स कुर्ती काफी स्टाइलिश लगती है। साथ में आप प्लाजो, पैंट या जींस कैरी कर सकती हैं, काफी स्टाइलिश लुक आएगा।

4/9

फ्रॉक कट में शॉर्ट कुर्ती

फ्रॉक कट स्टाइल में भी आप शॉर्ट कुर्ती स्टिच करा सकती हैं। समर्स में ये परफेक्ट रहेगी क्योंकि इसका ढीला फिट काफी कंफर्टेबल होता है। इसे आप आराम से किसी भी बॉटम के साथ पेयर कर सकती हैं, लुक भी बड़ा जबरदस्त आता है।

5/9

ढीली स्लीव्स वाली स्टाइलिश कुर्ती

अगर आपको पाकिस्तानी सूटों जैसे ढीली स्लीव्स पसंद हैं, तो ये वाला स्टाइल आपको ट्राई करना चाहिए। आप सिंपल फैब्रिक ले कर कुर्ती स्टिच करा सकती हैं, साथ में लेस की भी डिटेलिंग करा लें तो लुक काफी फैंसी लगेगा।

6/9

फ्लोरल प्रिंट में चूड़ीदार स्लीव्स बनवाएं

फ्लोरल प्रिंट समर्स में काफी रिफ्रेशिंग और सुंदर लगता है। ऐसा ही एक फैब्रिक ले कर आप चूड़ीदार स्लीव्स वाली शॉर्ट कुर्ती स्टिच करा सकती हैं। ये स्लीव्स काफी रॉयल लुक देती हैं और समर्स में हाथों की टैनिंग से भी प्रोटेक्शन करती हैं।

7/9

स्लीवलेस शॉर्ट कुर्ती स्टिच कराएं

स्लीवलेस कुर्ती समर्स में लड़कियों की पहली पसंद रहती हैं। कंफर्टेबल भी पूरी और देखने में काफी स्टाइलिश। अगर आप कॉलेज जाती हैं तो ऐसे दो तीन कुर्ती तो आपके वॉर्डरोब में होनी ही चाहिए। इन्हें आप अलग अलग बॉटम के साथ पेयर कर सकती हैं, लुक काफी स्टाइलिश आएगा।

8/9

स्टाइलिश कट वर्क नेकलाइन

आजकल ये ट्रेंडी कट वर्क वाली नेकलाइन काफी ट्रेंड में बनी हुई है। सिंपल कुर्ती में स्टाइल का तड़का लगाना चाहती हैं तो एक बार ये स्टाइल जरूर ट्राई करें। इन्हें आप कहीं आने-जाने, गेट टुगेदर या डेली वियर के लिए स्टाइल कर सकती हैं, काफी ज्यादा एलिगेंट लुक आता है।

9/9

ढीले फिट में शॉर्ट कुर्ती बनवाएं

ढीले फिट वाली शॉर्ट कुर्ती भी काफी एलिगेंट टच देती है। गर्मियों के लिए तो ये एकदम परफेक्ट रहेगी। आप कॉटन फैब्रिक ले कर इन्हें आराम से स्टिच करा सकती हैं। साथ में कुछ इस तरह की डिजाइनर लेस अटैच करा सकती हैं, काफी फैंसी लुक आएगा।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइल2 मीटर कपड़े में बनवा लें शॉर्ट कुर्ती के ये 8 फैंसी डिजाइन, स्टाइलिश लुक में ढाएंगी कहर!