
नवरात्रि में गरबा-डांडिया खेलने के लिए लहंगा-चोली पहनने का अपना अलग ही मजा है। रंग-बिरंगे आउटफिट के साथ जूलरी भी अच्छी हो, तो पूरा लुक निखर जाता है। इस बार अपने गरबा लुक में कमरबंद को भी शामिल करें। यह कमर पर खूबसूरती से फिट होता है और लहंगे को एक स्टाइलिश टच देता है। ऑक्सिडाइज्ड, सिल्वर से लेकर मोतियों वाले कमरबंद तक, आप अपने आउटफिट के हिसाब से डिजाइन चुन सकती हैं। (All Photos: Pinterest)

2/8अगर आप गरबा के लिए मिरर वर्क या कच्छी कढ़ाई वाला लहंगा पहन रही हैं, तो ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर कमरबंद अच्छा लगेगा। इस तरह के कमरबंद में छोटे-छोटे घुंघरू, सिक्के या ट्रेडिशनल पैटर्न बने होते हैं। यह खासकर रंगीन लहंगे और चोली के साथ खूबसूरत लगता है। इसके साथ सिल्वर झुमके और चूड़ियां पहनकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। यह डिजाइन उन लोगों के लिए अच्छा है, जिन्हें ट्रेडिशनल जूलरी पसंद है।

3/8गरबा-डांडिया के लुक में थोड़ा ट्रेडिशनल अंदाज जोड़ना चाहती हैं, तो घुंघरू वाला कमरबंद अच्छा ऑप्शन है। इसमें छोटी-छोटी चेन के साथ घुंघरू लगे होते हैं, जो चलते समय हल्की-सी आवाज भी करते हैं। यह खासकर फ्लेयर्ड लहंगे और कच्छी स्टाइल चनिया-चोली के साथ अच्छा लगता है। आप गोल्डन या सिल्वर फिनिश में से अपने आउटफिट के हिसाब से चुन सकती हैं। डांस के लिए ऐसा डिजाइन लें जो हल्का हो और आसानी से संभल जाए।

4/8अगर गरबा नाइट में थोड़ा ग्लैमरस लुक चाहिए, तो कुंदन वाला कमरबंद ट्राई करें। इसमें रंगीन स्टोन और कुंदन की डिटेलिंग होती है, जो कमर पर खूबसूरत डिजाइन बनाती है। यह खासकर रेड, ग्रीन, रॉयल ब्लू या मैरून लहंगे के साथ अच्छा लगेगा। अगर चोली और लहंगे पर पहले से बहुत ज्यादा एम्ब्रॉयडरी है, तो कम डिजाइन वाला कुंदन कमरबंध चुनें। इससे आउटफिट और जूलरी दोनों का लुक बैलेंस्ड रहेगा।

5/8इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो मल्टी-लेयर कमरबंद चुन सकती हैं। इसमें दो या तीन चेन या लेयर होती हैं, जो कमर पर एक स्टाइलिश पैटर्न बनाती हैं। कुछ डिजाइंस में मोती, छोटे पेंडेंट या स्टोन भी लगे होते हैं। यह प्लेन लहंगे या सिंपल चोली के साथ खास तौर पर अच्छा लगता है। अगर आपका आउटफिट हल्का है, तो यह कमरबंध पूरे लुक को फेस्टिव बना सकता है। बस इसकी फिटिंग सही रखें, ताकि गरबा करते समय आराम रहे।

6/8कमरबंद में कुछ नया और ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं, तो टैसल्स वाला डिजाइन चुनें। इसमें कमर की चेन के साथ रंगीन धागों, मोतियों या छोटे लटकनों की डिटेलिंग होती है। यह खासकर प्लेन लहंगे या कॉन्ट्रास्ट चोली के साथ अच्छा लगता है। अपने आउटफिट से मैच करते टैसल्स चुनें, ताकि पूरा लुक बैलेंस्ड लगे। गरबा करते समय लटकनों की मूवमेंट आपके आउटफिट को और खूबसूरत बना सकती है।

7/8गरबा-डांडिया के लिए मिरर वर्क वाला कमरबंद भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें छोटे-छोटे शीशे और धागों की डिटेलिंग होती है, जो रंगीन चनिया-चोली के साथ खूब जचती है। खासकर कच्छी कढ़ाई या मिरर वर्क वाले लहंगे के साथ यह कमरबंध आपके पूरे लुक को एक जैसा टच देगा। इसके साथ ऑक्सिडाइज्ड झुमके और चूड़ियां पहन सकती हैं। अगर आपको ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा कलरफुल स्टाइल पसंद है, तो यह डिजाइन जरूर ट्राई करें।

8/8अगर आपको बहुत हैवी जूलरी पसंद नहीं है, तो पतली चेन वाला कमरबंध चुन सकती हैं। इसमें कमर के चारों ओर एक या दो पतली चेन होती हैं, जिनके बीच में छोटा पेंडेंट या हल्का-सा डिजाइन दिया जाता है। यह सादे लहंगे, क्रॉप टॉप और लॉन्ग स्कर्ट के साथ भी अच्छा लगता है। गरबा के लिए ऐसा कमरबंध चुनें जो कमर पर अच्छी तरह फिट हो, ताकि डांस करते समय बार-बार उसे ठीक न करना पड़े।
