Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलअब भी वही पुराने ब्लाउज पहनती हैं? ये 8 ट्रेंडी डिजाइन आपके लुक बदल देंगे!

अब भी वही पुराने ब्लाउज पहनती हैं? ये 8 ट्रेंडी डिजाइन आपके लुक बदल देंगे!

Blouse designs: अगर आप भी वही पुराने डिजाइन सिलवाती रहती हैं, तो ये समय है अपने वॉर्डरोब में नए डिजाइन एड करने का। यहां हम कुछ फैंसी डिजाइन ले कर आए हैं, जो आप इस बार ट्राई कर सकती हैं।

Anmol ChauhanTue, 14 Oct 2025 01:23 PM
1/9

स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन

जैसे-जैसे फैशन बदलता है, ब्लाउज डिजाइन भी एक से एक लेटेस्ट आते रहते हैं। एक जमाना था जब डोरी-लटकन और लेस वाले ब्लाउज खूब ट्रेंड में थे। ये आज भी ट्रेंड में हैं, लेकिन इनका रूप थोड़ा बदल गया था। थोड़े से ट्विस्ट एंड टर्न एड हो गए हैं, जिससे सिंपल सा ब्लाउज पीस भी स्टाइलिश हो गया है। अब अगर आप भी वही पुराने डिजाइन सिलवाती रहती हैं, तो ये समय है अपने वॉर्डरोब में नए डिजाइन एड करने का। यहां हम कुछ फैंसी डिजाइन ले कर आए हैं, जो आप इस बार ट्राई कर सकती हैं। (All Images Credit-Pinterest)

2/9

स्टाइलिश बैक लटकन

ब्लाउज की बैक पर आप स्टाइलिश तरीके से डोरी एड करा सकती हैं। इसमें डोरी नीचे की तरफ है, जो ट्रेंडी भी लगती है और फिटिंग भी अच्छी आती है। कॉटन का सिंपल ब्लाउज पीस हो या डिजाइनर हेवी एंब्रॉयडरी वाला फैब्रिक, ये डिजाइन आप हर किसी के साथ स्टिच करा सकती हैं।

3/9

स्टाइलिश कट वर्क कराएं

ये स्टाइलिश कट वर्क भी आपके ब्लाउज को काफी फैंसी लुक देगा। डोरी ,लटकन वाले पैटर्न से बोर हो गई हैं तो ये डिजाइन स्टिच कराएं। डेली वियर की साड़ियों को फैंसी लुक देने के लिए ये डिजाइन एकदम परफेक्ट है।

4/9

स्टाइलिश डोरी बैक

सिंपल डोरी बैक वाला डिजाइन छोड़िए और ये स्टाइलिश डिजाइन ट्राई करिए। बैक इतनी सुंदर आएगी कि आपकी सिंपल साड़ी भी डिजाइनर लगने लगेगी। हेवी एंब्रॉयडरी वाला ब्लाउज है, तो इसमें आप हेवी लटकन भी लगवा सकती हैं।

5/9

फैंसी बैक डिजाइन

डेली वियर की साड़ियों के लिए कोई यूनिक और फैंसी बैक डिजाइन खोज रही हैं, तो ये वाला पैटर्न चूज कर सकती हैं। हुक अटैच करा कर ये स्टाइलिश सा डिजाइन स्टिच कराएं, कंफर्टेबल भी रहेगा और देखने में बड़ा प्यारा लुक देगा।

6/9

सिंपल कट वर्क कराएं

ये सिंपल सा कट वर्क भी आपके ब्लाउज को बहुत फैंसी लुक देगा। सिल्क की साड़ियों में तो ये डिजाइन काफी ट्रेंडी लगता है। सिंपल सा कट वर्क आपके ब्लाउज को इतना यूनिक और फैंसी लुक देगा कि आपको बैकलेस या लटकन वाले पैटर्न की जरूरत नहीं पड़ेगी।

7/9

मैचिंग बीड्स अटैच कराएं

आजकल ब्लाउज की बैक पर मैचिंग बीड्स लगवाने का ट्रेंड है। ये काफी ट्रेंडी और फैशनेबल लुक देते हैं। अगर आप किसी स्पेशल ऑकेजन के लिए साड़ी बनवा रही हैं, तो ये डिजाइन आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

8/9

पट्टीदार ब्लाउज डिजाइन

फैंसी लुक के लिए आप ये पट्टीदार ब्लाउज भी स्टिच करा सकती हैं। इससे बैक पर बहुत फैंसी लुक आता है। बैकलेस ब्लाउज पसंद करती हैं, तो ये पैटर्न ट्राई करना बनता है।

9/9

क्लासिक बैक डिजाइन

ये क्लासिक बैक डिजाइन काफी फैंसी लुक देगा। अगर आप सिंपल डिजाइन रखना पसंद करती हैं, तो इस पैटर्न को ट्राई करें। सिल्क, कॉटन या जॉर्जेट, हर फैब्रिक की साड़ी के साथ बहुत ही फैंसी डिजाइन लगेगा।