सोनम कपूर से शिल्पा शेट्टी तक, करवाचौथ पर एक्ट्रेसेस ने लगवाए मेहंदी के ये डिजाइन

  • करवाचौथ का व्रत कई एक्ट्रेसेस भी करती हैं। इस व्रत से पहले कई एक्ट्रेसेस ने मेहंदी लगवाई है और अपने हाथ और पैरों की तस्वीर शेयर की है। देखिए

Avantika JainOct 20, 2024 10:19 am IST
1/7

करवाचौथ पर सेलेब्ल ने लगवाए मेहंदी के ये डिजाइन

आज यानी 20 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर महिलाएं सजती-संवरती हैं और हाथों में मेहंदी रचाती हैं। इस मौके पर कई एक्ट्रेसेस ने अपने मेहंदी लगे हाथों की फोटो शेयर की है आप भी देखें उनके मेहंदी डिजाइन।

2/7

शिल्पा शेट्टी की मिनिमल मेहंदी

शिल्पा शेट्टी ने करवाचौथ के लिए मिनिमल मेहंदी डिजाइन लगवाई है। हथेली के सेंटर में कमल का फूल और एक उंगली पर पति का नाम लिखवाया। एक्ट्रेस ने पैरों पर भी सुंदर सर्कल मेहंदी डिजाइन लगाया है।

3/7

सोनम कपूर ने लिखवाया पति और बेटे का नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी करवाचौथ के लिए हाथों में मेहंदी लगाई है। इस मेहंदी में उन्होंने अपने पति और बेटे का नाम भी लिखवाया। एक्ट्रेस व्रत तो नहीं रखती, लेकिन करवाचौथ पर पूरी तरह से तैयार होती हैं।

4/7

परिणीति चोपड़ा ने लगवाई दिल शेप मेहंदी डिजाइन

परिणीति चोपड़ा ने भी अपने हाथों पर सिंपल मेहंदी डिजाइन लगवाई है। उन्होंने बैक साइड पर सेंटर में एक दिल बनवाया है। उसके ऊपर और नीचे एक लाइन है।

5/7

दिशा परमार ने लगवाई सर्कल मेहंदी डिजाइन

दिशा परमार ने भी अपने मेहंदी डिजाइन को शेयर किया है। सिंपल से ये डिजाइन काफी खूबसूरत लग रहा है। इस पैटर्न में बीच में एक सर्कल डिजाइन है और ऊपर एक बेल्ट बनी है। उंगलियां पूरी तरह से मेहंदी से कवर हैं।

6/7

भाग्यश्री ने लगवाई बेल मेहंदी डिजाइन

एक्ट्रेस भाग्यश्री ने सिर्फ हथेली पर एक बेल डिजाइन वाली मेहंदी लगाई है। ऑफिस जाने वाली महिलाएं इस तरह का डिजाइन लगवा सकती हैं।

7/7

पहले करवाचौथ पर मौनी ने लगवाई थी खास मेहंदी

साल 2022 में मौनी रॉय ने अपना पहला करवाचौथ सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके के लिए उन्होंने एक बेहद स्पेशल डिजाइन को अपने हाथों में लगवाया था।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसोनम कपूर से शिल्पा शेट्टी तक, करवाचौथ पर एक्ट्रेसेस ने लगवाए मेहंदी के ये डिजाइन