तेज गर्मी में बिना एसी के रूम और शरीर रहेगा ठंडा, बस जान लें स्मार्ट ट्रिक्स

गर्मी से बचने के लिए हर कोई एसी का इस्तेमाल करता है। लेकिन इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल सेहत के साथ वातावरण के लिए खराब होता है। ऐसे में बिना एसी के रूम को ठंडा करने के लिए आप कुछ स्मार्ट ट्रिक्स को अपनाएं।

Avantika JainMar 14, 2026 06:55 pm IST
1/9

बिना एसी के रूम को कैसे रखें ठंडा

एसी की ठंडी हवा भले ही गर्मी दूर कर देती लेकिन ये सेहत के साथ वातावरण के लिए भी नुकसानदायक है। इसके अलावा एसी से आने वाला बिजली का बजट पर भी भारी पड़ता है। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ स्मार्ट टिप्स वायरल हैं जिन्हें अपनाकर आप बिना एसी के रूम को ठंडा रख सकते हैं।

2/9

खस पर्दे

गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए खस पर्दों को लगाएं। खिड़की और दरवाजों से नॉर्मल पर्दों को हटाकर सभी जगह पर इन पर्दों को लगाएं। ड्राई हवा के लिए ये पर्दे सबसे बेस्ट हैं।

3/9

पानी का छिड़काव

दिन के समय पानी का छिड़काव करें। रात में, पर्दे को पानी में भिगोकर वापस टांग दें। ऐसा करने के बाद जब हवा इनसे होकर गुजरेगी तो गर्म से ठंडी हो जाएगी। इससे कमरा नेचुरली ठंडा हो जाता है और घर में खुशबू भी काफी अच्छी आती है।

4/9

नारियल का तेल

बॉडी का तापमान कम रखने के लिए नारियल तेल शरीर पर लगाएं।

5/9

खिड़की को ढकें

घर को ठंडा रखने के लिए खिड़कियों या कांचों को पूरी तरह से ढकने वाले पर्दों का इस्तेमाल करें।

6/9

हल्का खाना

गर्मी के मौसम में हल्का खाना बेहतर है। इसलिए इस दौरान ऐसा खाना खाएं जो शरीर को ठंडा रखे।

7/9

ध्यान रखें ये टिप

खस पर्दे लगाने पर वेंटिलेशन बहुत जरूरी है। वेंटिलेशन न होने पर यह ठंडा नहीं होगा और इसमें फफूंद लग सकती है।

8/9

कॉटन के कपड़े

नेचुरल कपड़े पहनें, अगर आप पॉलिएस्टर के कपड़े पहनेंगे तो यकीनन आपको बहुत ज्यादा गर्मी लगेगी।

9/9

छोटे-छोटे बदलाव

ध्यान रखें कि आप अपनी आदत को रातोंरात नहीं बदल सकते, लेकिन आप छोटे-छोटे बदलाव शुरू कर सकते हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलतेज गर्मी में बिना एसी के रूम और शरीर रहेगा ठंडा, बस जान लें स्मार्ट ट्रिक्स