4-5 ग्राम गोल्ड में बन जाएंगी छोटी झुमकी! कम बजट है, तो सेव कर लें ये 8 डिजाइन

झुमकी ईयरिंग्स कम बजट में बनवानी हैं, तो ये डिजाइन सेव कर के रख लें। लाइटवेट में काफी सुंदर और बढ़िया पैटर्न मिल जाएंगे, जिन्हें आप डेली वियर से ले कर किसी खास मौके पर भी स्टाइल कर सकती हैं।

Anmol ChauhanAug 15, 2026 07:15 pm IST
Follow us on Google News
1/9

बजट में बनवाएं सोने की छोटी झुमकी

गोल्ड के ईयरिंग्स की बात हो और झुमकी का जिक्र ना हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। इंडियन एथनिक वियर के साथ तो गोल्ड की झुमकी कमाल की लगती हैं। हालांकि ये थोड़ी भारी होती हैं, इसलिए अमूमन बजट से बाहर हो जाती हैं। लेकिन आप चाहें तो छोटी झुमकी भी बनवा सकती हैं। ये बजट में आ जाएंगी तो इनके डिजाइन भी एक से बढ़कर एक आपको मिल जाएंगे। यहां हम आपके लिए छोटी झुमकी के लिए कुछ फैंसी डिजाइन ले कर आए हैं, जो सूट-साड़ी या लहंगे जैसे एथनिक आउटफिट के साथ खूब सुंदर लगने वाले हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

क्लासिक गोल्ड झुमकी ईयरिंग्स

क्लासिक गोल्ड झुमकी हमेशा ही सुंदर लगती है। इसे आप डेली वियर में भी साड़ी या सूट के साथ पहन सकती हैं। बहुत ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने का मन नहीं है, तो तरह की छोटी क्लासिक गोल्ड झुमकी बनवा लें। कहीं आने जाने में भी आपकी ये झुमकी आराम से चल जाएंगी।

3/9

सुंदर लगेगा ये ओवल डिजाइन

इस तरह के ओवल डिजाइन में छोटी सी झुमकी आपके फेस पर बड़ी ही प्यारी लगेंगी। इसमें रेड और ब्लू नग का भी काम है, जो गोल्ड के साथ काफी क्लासी लुक देते हैं। इस तरह की झुमकी कम बजट में आराम से बन जाएंगी और इन्हें आप डेली वियर से ले कर किसी खास ओकेजन पर भी पहन पाएंगी।

4/9

बारीक डिटेलिंग वाली झुमकी

आप इस की बारीक डिटेलिंग वाली छोटी झुमकी भी बनवा सकती हैं। इनका लुक बड़ा ही प्यारा लगता है। चूंकि झुमकी ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ ही ज्यादातर स्टाइल की जाती है, ऐसे में इस तरह की बारीक डिटेलिंग वाला डिजाइन और भी ज्यादा आपके लुक को निखारने का काम करता है।

5/9

फ्लॉवर शेप में खूबसूरत लगेंगी ये झुमकी

इस तरह की फ्लोरल शेप वाली झुमकी अगर आपके ज्वैलरी कलेक्शन में होगी, तो डेली वियर से ले कर किसी खास मौके पर पहनने के लिए आपका काम आसान हो जाएगा। ये झुमकी काफी लाइटवेट हैं और उन महिलाओं के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं, जो मिनिमल डिजाइन ज्यादा पसंद करती हैं।

6/9

साउथ इंडियन स्टाइल झुमकी

साउथ इंडियन गोल्ड ज्वैलरी काफी खूबसूरत लगती है। ऐसे में अगर आप छोटी झुमकी बनवाने की सोच रही हैं, तो इस तरह का रंग बिरंगा खूबसूरत डिजाइन चुन सकती हैं। आपके किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट्स में ये झुमकी चार चांद लगा देंगी।

7/9

थोड़ा अलग हटकर डिजाइन बनवाएं

ट्रेडिशनल झुमकी से थोड़ा अलग हटकर लुक चाहती हैं, तो इस तरह की ईयरिंग्स बनवा सकती हैं। काफी ज्यादा लाइटवेट हैं और डेली वियर के लिए एकदम परफेक्ट होने वाली हैं। इस तरह की झुमकी में फेसशेप भी काफी ज्यादा सुंदर आती है।

8/9

लटकन वाली झुमकी बनवाएं

कहीं आने जाने के लिए लाइवेट में ही झुमकी का ऑप्शन खोज रही हैं, तो इस तरह की लटकन वाली झुमकी बनवा सकती हैं। बहुत ही प्यारा डिजाइन लगेगा। हेवी साड़ी-सूटों के साथ पेयर करने के लिए ये काफी अच्छा ऑप्शन है।

9/9

हल्के में देखें ये ऑप्शन

लाइटवेट में ही झुमकी का ये ऑप्शन काफी ज्यादा एलिगेंट लुक दे रहा है। डेली वियर में पहनने के लिए गोल्ड ईयरिंग्स बनवाने की सोच रही हैं, तो इस तरह की छोटी-छोटी झुमकी बनवा सकती हैं। अगर आप ऑफिस जाती हैं, तो उसके लिए भी इस तरह का डिजाइन काफी सही रहता है।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइल4-5 ग्राम गोल्ड में बन जाएंगी छोटी झुमकी! कम बजट है, तो सेव कर लें ये 8 डिजाइन