Sleeveless Kurti Designs 2026: गर्मियों में दिखेंगी स्टाइलिश, स्लीवलेस कुर्तियों के ये 7 पैटर्न करें ट्राई

कुर्तियों का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता और आजकल स्लीवलेस कुर्तियों में कई नए पैटर्न आ चुके हैं। आज हम आपको स्लीवलेस कुर्तियों के कुछ स्टाइलिश डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं, जो आप अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं।

Deepali SrivastavaApr 20, 2026 04:41 pm IST
1/8

स्लीवलेस कुर्तियों के स्टाइलिश डिजाइन्स

गर्मियों में स्टाइल और कम्फर्ट दोनों चाहिए, तो स्लीवलेस कुर्ती से बेहतर ऑप्शन कोई हो नहीं सकता। साल 2026 में स्लीवलेस कुर्ती सिर्फ बेसिक नहीं, बल्कि फैशन स्टेटमेंट भी बन चुकी है। चाहे ऑफिस हो, कॉलेज या फेस्टिव फंक्शन, हर मौके के लिए नए और ट्रेंडी डिजाइन्स मौजूद हैं। अगर आप अपने वॉर्डरोब को अपडेट करना चाहती हैं, तो ये 7 लेटेस्ट स्लीवलेस कुर्ती पैटर्न जरूर ट्राई करें। इन डिजाइन्स में आप खूबसूरत और स्टाइलिश दिखेंगी।

2/8

ए-लाइन कुर्ती डिजाइन

ए लाइन कुर्ती हर बॉडी टाइप पर सूट करती है। इसका फ्लेयर्ड शेप आपको एलिगेंट और स्लिम लुक देता है। इसे आप लेगिंग्स या फिर प्लाजो के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

3/8

स्ट्रेट कट स्लीवलेस कुर्ती

सिंपल और सोबर लुक पसंद करती हैं, तो स्ट्रेट कट कुर्ती बेस्ट है। इस तरह की कुर्तियां ऑफिस लुक के लिए भी बेस्ट होती हैं। ये कंफर्ट भी रहेंगी।

4/8

हाई लो प्रिंटेड कुर्तियां

हाई लो स्टाइल वाली प्रिंटेड कुर्तियां भी आपके लुक में चार चांद लगा देंगी। इस कुर्ती का स्टाइल फ्रंट में छोटा और बैक में लंबा होता है, जो आपको इंडो-वेस्टर्न वाइब देता है। इसे जींस या स्किनी पैंट्स के साथ पहनें।

5/8

अनारकली स्लीवलेस कुर्तियां

फेस्टिव और वेडिंग फंक्शन के लिए स्लीवलेस अनारकली कुर्ती बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसके साथ आप दुपट्टा और प्लाजो या फिर लेगिंग्स स्टाइल करें।

6/8

अंगरखा कुर्ती पैटर्न

टाई-अप स्टाइल वाली अंगरखा कुर्ती ट्रेडिशनल और मॉडर्न का परफेक्ट मिक्स है। आज भी ये ट्रेंड पुराना नहीं हुआ है, बस इसमें डोरी स्टाइल आ चुकी है। इसे चूड़ीदार पैजामी के साथ पहनें।

7/8

फुल नेक पैटर्न

कुर्ती स्लीवलेस लुक वाली फुल नेक स्टाइल में भी अच्छी लगेगी। इस तरह की कुर्तियों का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता। ये कैजुअल और ट्रेडिशनल दोनों लुक देंगी।

8/8

कॉलर स्लीवलेस कुर्ती

कॉलर लुक वाली स्लीवलेस कुर्ती भी आप कैरी कर सकती हैं। ऑफिस या कैजुअल वियर के लिए इस तरह की कुर्तियां परफेक्ट लुक देंगी। इन्हें आप प्लाजो या जींस के साथ पहनें।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलSleeveless Kurti Designs 2026: गर्मियों में दिखेंगी स्टाइलिश, स्लीवलेस कुर्तियों के ये 7 पैटर्न करें ट्राई