
गर्मियों में कॉटन की साड़ी आपको भीड़ में हटके लुक देगी। वर्किंग लेडीज हो या फिर होममेकर, किसी भी ओकेजन पर कॉटन साड़ी अट्रैक्टिव दिखेगी। लेकिन सिंपल सी साड़ी को क्लासी बनाने के लिए आपको अच्छी फिटिंग के ब्लाउज की जरूरत होगी। तो इन 8 डिजाइन के स्लीवलेस ब्लाउज बनवाकर पहनें। मिलेगा अट्रैक्टिव लुक। ( सभी इमेज साभार- Pintrest)

2/9स्लीवलेस पैटर्न के साथ जीरो नेकलाइन स्टिच करवाएं। इस तरह के ब्लाउज वर्किंग लेडीज को क्लासी लुक देते हैं।

3/9राउंड शेप नेकलाइन के साथ स्लीवलेस पैटर्न और बैक पर सिंपल कट ही लुक को इनहैंस कर देता है। इस तरह के चिकनकारी वाले ब्लाउज कई डिजाइन की साड़ियों पर अट्रैक्टिव दिखते हैं।

4/9स्लीवलेस ब्लाउज के शोल्डर और नेकलाइन पर इस तरह के फ्लावर कट डिजाइन ब्लाउज को अट्रैक्टिव बनाते हैं।

5/9ब्लाउज का ये पैटर्न सिंपल एंड सोबर लुक देता है। कॉटन की साड़ियों पर आप इस तरह के डिजाइन के ब्लाउज को पेयर करें। साधारण दिख रहा लुक भी अट्रैक्टिव दिखने लगेगा।

6/9कॉटन के स्लीवलेस ब्लाउज पर कॉलर और साथ में धागों से बनी लैस रेट्रो लुक क्रिएट करेगी। इस तरह के ब्लाउज गर्मियों के लिए परफेक्ट दिखते हैं।

7/9स्लीवलेस ब्लाउज की डिजाइन को थोड़ा हटके बनवाना है तो उसमे रफल डिजाइन स्टिच करवाएं। नेकलाइन के साथ शोल्डर के पास ये डिजाइन अट्रैक्टिव दिखेगा।

8/9स्लीवलेस ब्लाउज की नेकलाइन पर इस तरह की प्लीट्स डलवा दें । ये काफी खूबसूरत लुक देंगी।

9/9हॉल्टर नेकलाइन के साथ स्लीवलेस पैटर्न का ब्लाउज ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक देता है। इस तरह के ब्लाउज स्टिच करवा कर गर्मियों में पहनें।
