
गोल्ड ज्वैलरी में चेन एक ऐसा पीस है जो डेली वियर लुक को भी एलिगेंट बना देती है। बेशक आप ज्वैलरी में कुछ और वियर ना करें, सिर्फ गले में एक सोने की चेन ही डाल ली तो लुक कंप्लीट सा हो जाता है। छोटे-मोटे फंक्शन में भी महिलाएं अक्सर एक प्यारी सी गोल्ड चेन डाल लेती हैं, जो काफी ब्यूटीफुल लगती है। आजकल तो इतने एलिगेंट डिजाइन आ रहे हैं कि वाकई सिर्फ चेन ही आपके लुक को कंप्लीट करने के लिए काफी है। यहां हम ऐसे ही कुछ सुंदर डिजाइन ले कर आए हैं, अगर गोल्ड चेन बनवाने के सोच रही हैं तो इन्हें ट्राई कर सकती हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/8डेली वियर के लिए ज्यादातर महिलाएं पतली सी चेन ही प्रिफर करती हैं। ऐसे में ये सिंपल सा डिजाइन एकदम परफेक्ट रहेगा। इसमें छोटे से बीड्स हैं, जो ट्रेडिशनल पेंडेंट से ज्यादा खूबसूरत लुक दे रहे हैं। आप भी कुछ डेली वियर के लिए मिनिमल सा बनवाने की सोच रही हैं तो ये चेन परफेक्ट रहेगी।

3/8बॉल चेन डिजाइन में गोल्ड की चेन काफी ज्यादा सुंदर लगती है। बहुत ज्यादा हेवी भी नहीं होती, ना ही काफी ज्यादा मिनिमल लगती है। कुल मिलाकर छोटे मोटे फंक्शन या कहीं आने जाने के लिए आप इसे वियर कर सकती हैं। घर में भी बन-ठन कर रहना पसंद है तो ये वाली चेन काफी ब्यूटीफुल लगेगी।

4/8ये स्पार्कली डिजाइनर गोल्ड चेन डेली वियर के लिए एकदम परफेक्ट है। ये बहुत सुंदर लगती है और इसमें आपको पेंडेंट वगैरह डालने की भी जरूरत नहीं है। ऐसे डिजाइन की खासियत है कि इन्हें आप रोजमर्रा से ले कर कहीं आने-जाने में भी पहन सकती हैं, छोटे नेकलेस से कम लुक नहीं आएगा।

5/8अगर आप शादीशुदा हैं तो कुछ इस तरह मंगलसूत्र डिजाइन वाली गोल्ड चेन ले सकती हैं। इसका फायदा ये है कि आपको मंगलसूत्र अलग से नहीं पहनना पड़ेगा और ये डेली वियर के लिए काफी यूनिक और एलिगेंट भी लगेगी।

6/8आजकल गर्ल्स डबल लेयर्ड गोल्ड चेन काफी पसंद कर रही हैं। ये देखने में काफी ज्यादा सुंदर और स्टाइलिश लगती है। अगर आप ऑफिस जाती हैं, तो फॉर्मल के साथ भी ये चेन स्टाइल कर सकती हैं। ओवर भी नहीं लगता और काफी पॉलिश्ड सा लुक आता है।

7/8डेली वियर के लिए ये सबसे हल्का और सुंदर पैटर्न है। स्नैक चेन में ये डिजाइन काफी क्लासी सा लुक देता है। इसकी खासियत ये है कि इसे आप फॉर्मल या एथनिक वियर दोनों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। बहुत ही ज्यादा सुंदर लगती है।

8/8सिंपल गोल्ड चेन की जगह आप कुछ इस तरह की स्टोन वर्क वाली चेन भी ले सकती हैं। ये पहनने के बाद इतना सुंदर लुक देती है कि हर किसी का ध्यान इसी पर जाता है। गले में अगर आप ये चेन पहन लें तो फिर आपको नेकलेस या हेवी ज्वैलरी पहनने की भी कोई नीड नहीं होगी।
