मॉडर्न बहुएं सिलवा रही हैं सूट के गले के ये फैंसी डिजाइन, डेली वियर में लगते हैं स्टाइलिश!

Suit Back Neckline Designs: सूट सिलवाती हैं तो गले के ये लेटेस्ट डिजाइन जरूर सेव कर लें। आजकल ये खूब ट्रेंड में हैं और डेली वियर सूटों के लिए एकदम परफेक्ट रहते हैं। आप भी चाहती हैं कि आपके सूट डिजाइनर लगें, तो ये लेटेस्ट पैटर्न आपके ही लिए हैं।

Anmol ChauhanJun 10, 2026 05:51 pm IST
1/9

सूट के बैक गले के लेटेस्ट डिजाइन

डेली वियर में ज्यादातर महिलाएं सूट पहनना ही पसंद करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सूट ना सिर्फ देखने में स्टाइलिश लगते हैं, बल्कि काफी कंफर्टेबल भी होते हैं। खासकर गर्मियों में तो कॉटन का कपड़ा ले कर सूट सिलवाना ही बढ़िया ऑप्शन रहता है। सिले हुए सूट की फिटिंग भी अच्छी आती है और इसे आप अपनी पसंद के मुताबिक कस्टमाइज भी करा सकती हैं। इसी सिलसिले में हम आपके लिए सूट के गले के कुछ फैंसी डिजाइन ले कर आए हैं, जो काफी ट्रेंड में बने हुए हैं। डेली वियर के लिए सूट सिलवा रही हों या किसी खास ओकेजन के लिए; इनमें से हर एक डिजाइन काफी ज्यादा फैंसी लगेगा। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

बैक पर बनवाएं टीयर ड्रॉप पैटर्न

सूट की बैक पर आप इस तरह का टीयर ड्रॉप पैटर्न बनवा सकती हैं। ये आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड में बना हुआ है। डेली वियर सूटों के लिए ये परफेक्ट रहता है। अगर आप बैकलेस सूट नहीं पहनना चाहती हैं, तो ये वाला डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। उतना ही फैशनेबल लगता है।

3/9

डबल डोरी और लटकन में बनवाएं सूट की बैक

सूट की बैक के लिए आप ये डबल डोरी और लटकन वाला डिजाइन भी चुन सकती हैं। ये आपके सिंपल से सूट का लुक भी एन्हांस कर देगा। अनारकली हो या सिंपल ए लाइन कुर्ता, इस तरह की बैक काफी ज्यादा स्टाइलिश लगती है। वहीं हेवी लुक के लिए आप लटकन भी थोड़ी हेवी लगवा सकती हैं।

4/9

लेस लगवाकर सूट को दें स्टाइलिश लुक

सूट की बैक को स्टाइलिश लुक देने का एक तरीका ये भी है कि आप मैचिंग या एंब्रॉयड्री वाली लेस लगवा सकती हैं। इस तरह से खूबसूरत सा कट वर्क कर के काफी स्टाइलिश सी नेकलाइन बन जाएगी। अगर आप सूट सिंपल है, तो इस तरह की छोटी-छोटी डिटेलिंग आपके लुक को और भी खास बना सकती हैं।

5/9

डेली वियर के लिए स्टाइलिश बैक डिजाइन

डेली वियर के लिए कॉटन के सूट बनवा रही हैं, तो बैक का ये वाला डिजाइन आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। काफी सिंपल है और उतना ही स्टाइलिश भी। सिंपल सी डोरी लगवाकर लुक और भी खास आ रहा है, आप चाहें तो इसमें हैंडमेड लटकन भी लगवा सकती हैं।

6/9

लेस लगवाकर बनवाएं ये फैंसी डिजाइन

सूट की बैक पर आप कुछ इस तरह का फैंसी डिजाइन भी बनवा सकती हैं। इसमें गले पर दो पट्टियां बनवाकर लेस या टैसल्स अटैच करा सकती हैं, बहुत ही ज्यादा सुंदर लुक आता है। आमतौर पर अगर सूट सिंपल या प्रिंटेड वर्क वाला हो, तो इस तरफ का डिजाइन उसमें डिजाइनर टच जोड़ देता है।

7/9

वी नेकलाइन काफी ट्रेंडी लगेगी

डेली वियर के लिए सिंपल लुक चाहती हैं तो वी नेकलाइन एकदम परफेक्ट रहेगी। आजकल ये काफी ट्रेंड में भी बनी हुई है। आप सूट स्टिच करा रही हों या ब्लाउज; ज्यादा ओवर डिजाइन नहीं पसंद करती हैं तो ऐसी बैक स्टिच करा सकती हैं। बहुत फैंसी लगती है।

8/9

हैंडमेड लेस और लटकन लगवाएं

आप इस तरह की हैंडमेड लेस और लटकन लगवाकर भी फैंसी सी नेकलाइन बनवा सकती हैं। सूट बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश लगेगा। सूट से मैचिंग की लटकन और लेस लगवाकर लुक काफी डिजाइनर सा आता है। डेली वियर के सिंपल सूटों को स्टाइलिश बनाने के लिए ये परफेक्ट ऑप्शन है।

9/9

सिंपल डीप नेक डोरी डिजाइन

इस तरह का डीप नेक डोरी डिजाइन सदाबहार है। ये काफी ज्यादा फैंसी लगता है। इसमें आप हैंडमेड से ले कर डिजाइनर लटकन तक लगवा सकती हैं। डेली वियर से ले कर हर एक खास मौके के लिए ये वाली नेकलाइन कमाल की लगती है।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलमॉडर्न बहुएं सिलवा रही हैं सूट के गले के ये फैंसी डिजाइन, डेली वियर में लगते हैं स्टाइलिश!