1/7मेहंदी का यह डिजाइन ट्रेंड में है। इस तरह की सिंपल मेंहदी आपको कई सिलेब्क के हाथों में लगी दिख जाएगी। अगर आपके पास टाइम कम है और ट्रडिशनल लहंगा या साड़ी पहनने का प्लान है तो यह मेहंदी आपके लिए बेस्ट है।

अगर आप एकदम ट्रडिशनल लहंगा या साड़ी नहीं पहन रहीं। स्टाइलिश साड़ी या सूट है तो अरेबिक स्टाइल में ये बेल आपको कॉम्प्लिमेंट करेगी। यह आसानी से लग सकती है। आपको पसंद है तो मेहंदी आर्टिस्ट को दिखाकर लगवा सकती हैं या खुद एक्सपर्ट हैं तो लगा लें।

बैंगल स्टाइल मेहंदी भी इस वेडिंग सीजन में छाई है। पहली तस्वीर में आप हथेली की डिजाइन देख सकते हैं, दूसरी में कलाई की। यह सुंदर फूलों को नीट ऐंड क्लीन बेल है।

अगर आप बेसिक मेहंदी लगा लेती हैं तो यह अरेबिक डिजाइन खुद भी लगा सकती हैं। इन फोटोज में हथेली और कलाई की डिजाइन दिख रही है। यह वेडिंग सीजन में आपके किसी भी आउटफिट के साथ सुंदर दिखेगी।

अगर आपको बैक हैंड पर भरी मेहंदी पसंद है तो अरेबिक बेल का यह डिजाइन लगा सकती हैं। यह मेहंदी लड़कियों के हाथों पर ज्यादा सुंदर दिखती है।

अगर आपकी हथेली चौड़ी है तो यह डिजाइन आपके हाथ के लिए ही बनी है। यह मंडाला स्टाइल है और कलाई पर जूलरी स्टाइल है। हाथों पर यह मेहंदी सबका ध्यान खींचेगी।

ज्यादातर लोगों का फोकस फ्रंट हैंड पर मेहंदी सुंदर लगाने का रहता है जबकि बैक हैंड लोगों की नजर में ज्यादा आते हैं। यह मेहंदी एकदम यूनीक पैटर्न है। लगाकर जरूर देखें। Photo Credit: monikagupta_1305
