चांदी के बर्तन चमकाने हो या हाथों से लहसुन की बदबू करनी हो दूर, ये हैं टूथपेस्ट के 7 अनोखे किचन हैक्स

Toothpaste Uses in Kitchen : किचन को साफ-सुथरा रखने के साथ उसकी चमक बनाए रखने के लिए हम महिलाएं अकसर महंगी क्लीनिंग किट और केमिकल्स पर पैसे खर्च करती रहती हैं, जबकि उसका हल बाथरूम में रखा साधारण सा सफेद टूथपेस्ट दे रखता है।

Manju MamgainFeb 27, 2026 12:35 am IST
1/7

किचन में टूथपेस्ट इस्तेमाल करने के 7 गजब के तरीके

क्या आप जानते हैं बाथरूम में रखा आपका टूथपेस्ट, दांतों को चमकाने के साथ रसोई से जुड़ी आपकी कई तरह की बड़ी समस्याओं को भी चुटकियों में दूर कर सकता है। दरअसल, किचन को साफ-सुथरा रखने के साथ उसकी चमक बनाए रखने के लिए हम महिलाएं अकसर महंगी क्लीनिंग किट और केमिकल्स पर पैसे खर्च करती रहती हैं, जबकि हमारे बाथरूम में रखा साधारण सा सफेद टूथपेस्ट जिद्दी दागों, बर्तनों के कालेपन और हाथों की तीखी लहसुन की गंध तक को चुटकियों में गायब करने की ताकत रखता है। अपनी इस खबर में आइए जानने की कोशिश करते हैं टूथपेस्ट से जुड़े 7 ऐसे ही गजब के किचन हैक्स के बारे में, जो न सिर्फ आपके काम को आसान बनाएंगे बल्कि आपके पुराने बर्तनों को भी नई जैसी चमक देंगे।

2/7

चांदी के बर्तनों की चमक लौटाए

अगर आपके किचन में रखे चांदी के चम्मच या बर्तन काले पड़ गए हैं, तो थोड़ा सा सफेद टूथपेस्ट उन पर लगाकर एक नरम कपड़े या पुराने टूथब्रश से धीरे-धीरे रगड़ते हुए पानी से धो लें। बर्तन नए जैसे चमक उठेंगे।

3/7

हाथों से लहसुन-प्याज की गंध करें गायब

लहसुन-प्याज काटने के बाद अकसर हाथों से तेज तीखी गंध आने लगती है। जो साबुन से हाथ धोने के बाद भी जल्दी दूर नहीं होती है। ऐसे में थोड़ा सा टूथपेस्ट हाथों पर रगड़कर हाथ धो लें। टूथपेस्ट गंध को पूरी तरह खत्म कर देगा।

4/7

जले हुए बर्तनों के दाग करें साफ

प्रेशर कुकर या कढ़ाई के नीचे जले हुए काले दाग के निशान टूथपेस्ट के इस्तेमाल से गायब हो सकते हैं। आप बर्तन में 10 मिनट के लिए टूथपेस्ट लगाकर छोड़ दीजिए। उसके बाद एक स्क्रब से रगड़ते हुए बर्तन को साफ करें। यह दागों को ढीला करने में मदद करता है।

5/7

नल की सफाई

स्टील के नलों पर जमने वाले पानी के जिद्दी दाग हटाने के लिए भी टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे नल पर लगाकर कपड़े से पोंछ दें, स्टील का नल चमकने लगेगा।

6/7

पुराने डब्बों से बदबू दूर करें

प्लास्टिक के टिफिन या मसालों के डब्बों में अक्सर पुरानी महक बस जाती है। डब्बे के अंदर थोड़ा सा टूथपेस्ट और पानी डालकर अच्छी तरह हिलाएं और फिर धो दें। डब्बा एकदम फ्रेश महसूस होगा।

7/7

किचन स्लैब या टाइल्स से दाग हटाना

हल्दी या चाय-कॉफी के दाग अगर किचन की स्लैब पर पड़ जाएं, तो उन पर टूथपेस्ट लगाकर कुछ देर छोड़ दें। स्क्रब करने पर दाग आसानी से निकल जाएंगे और स्लैब खराब भी नहीं होगी।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलचांदी के बर्तन चमकाने हो या हाथों से लहसुन की बदबू करनी हो दूर, ये हैं टूथपेस्ट के 7 अनोखे किचन हैक्स