हाथों की सुंदरता दोगुनी कर देंगे! बनवाएं चांदी के ऐसे सुंदर कंगन, यहां देखें 8 डिजाइन

Silver bangles bracelet design: हाथों पर सोने के कंगन तो खूब जंचते हैं लेकिन सोने की कीमत आसमान छू रही। ऐसे में आम महिलाएं रोजमर्रा के पहनने के लिए ब्यूटीफुल और ट्रेंडी सिल्वर चूड़ी, कंगन या ब्रेसलेट बनवा सकती हैं, यहां देखें ऐसे ही 8 डिजाइन।

AparajitaMay 31, 2026 05:15 pm IST
1/9

सिल्वर कंगन डिजाइन

हाथों के लिए कंगन खरीदने हो तो आम भारतीय महिलाओं को गोल्ड चाहिए। लेकिन अगर आप मॉडर्न लुक क्रिएट करना चाहती हैं और अपने खूबसूरत कंगन को हर वक्त पहनकर फ्लांट करना चाहती हैं तो बनवाएं चांदी के ऐसे खूबसूरत कंगन और ब्रेसलेट। जो ना केवल रोजमर्रा में पहनने के लिए सस्ते होंगे और अट्रैक्टिव भी दिखेंगे। यहां देखें 8 बेस्ट डिजाइन। ( सभी इमेज साभार- Pintrest)

2/9

अट्रैक्टिव सिल्वर चूड़ियां

आपका बजट कम है तो निराश ना हो, ट्रेंड के मुताबिक इन सिल्वर डिजाइन के चूड़ियों को बनवाकर पहन लें। भर-भरकर सोना पहनने वाली महिलाएं भी आपकी चूड़ियों की मुरीद हो जाएंगी और डिजाइन मांगकर अपने लिए खरीदेंगी।

3/9

सिल्वर कंगन

चांदी के ऐसे सुंदर कंगन पहनने को मिल जाएं तो कौन सी महिला इनकार करेगी। आप वर्किंग हैं या फिर घरेलू दोनों तरह की लेडीज के लुक पर ये सिल्वर कंगन सुंदर दिखेंगे।

4/9

सिल्वर ब्रेसलेट सिंपल डिजाइन

वर्किंग लेडीज अक्सर एक हाथ में कुछ नया और ब्यूटीफुल पहनना चाहती हैं। तो ये एडजस्टमेंट वाला सिल्वर ब्रेसलेट काफी खूबसूरत दिखेगा।

5/9

सिल्वर बॉल्स वाले कंगन

चांदी के तारों में ऐसे सिल्वर बॉल्स पिरोकर ब्यूटीफुल डिजाइन बनाई गई है। इस तरह के सिंगल कंगन या फिर दो कंगन डेली वियर में हाथों पर खूबसूरत दिखेंगे।

6/9

चमचमाता सिल्वर कंगन

चांदी के ऐसे चमचमाते सिल्वर कंगन हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देते हैं। डेलीवियर के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट हैं।

7/9

डिजाइनर सिल्वर कंगन

थोड़े ज्यादा बजट में आप इस तरह के मिक्स मेटल वाले ब्रेसलेट बनवाएं। ऑफिस गोइंग लेडीज पर ये सुंदर दिखेंगे।

8/9

सिंगल सिल्वर कड़ा

बच्चों या बड़ों के हाथ के लिए एडजस्टमेंट वाला ये कड़ा बनवाकर पहनाएं। ये डिजाइन सिंपल एंड अट्रैक्टिव है।

9/9

ब्यूटीफुल सिल्वर कंगन

चांदी के बने ऐसे कंगन प्लेन पहनने पर भी अच्छे लगते हैं और इन्हें आप कांच की चूड़ियों के साथ मिलाकर भी पहन सकती हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलहाथों की सुंदरता दोगुनी कर देंगे! बनवाएं चांदी के ऐसे सुंदर कंगन, यहां देखें 8 डिजाइन