बूटा वर्क वाली पिंक साड़ी में श्वेता तिवारी ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, कातिलाना अदाओं पर अटकी नजरें, देखें Photos

श्वेता तिवारी ने हाल ही में रेड साड़ी में खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उनका ये लुक तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। साड़ी में उनके किलर पोज देखकर फैंस उनकी उम्र को सिर्फ एक नंबर कह रहे हैं।

Deepali SrivastavaMar 30, 2026 08:54 am IST
1/7

श्वेता तिवारी का पिंक साड़ी लुक

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी 45 की उम्र में बिल्कुल फिट और खूबसूरत दिखती हैं। उन्हें देखकर कोई उनकी सही उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता और लोगों का कहना है कि वह बढ़ती उम्र के साथ जवान हो रही हैं। श्वेता अक्सर सोशल मीडिया पर साड़ी लुक्स वाली सुंदर फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने पिंक कलर की साड़ी में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें उनकी कातिलाना अदाएं साफ दिख रही हैं। गुलाबी साड़ी वाली श्वेता की फोटोज तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं।

2/7

बूटा वर्क वाली गुलाबी साड़ी

श्वेता तिवारी ने बूटा वर्क वाली चमकीली पिंक कलर की लहंगा स्टाइल साड़ी पहनी हुई है, जो उन्हें रॉयल लुक दे रही है। साड़ी पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और बूटा वर्क डिजाइन किया गया है। श्वेता की ये साड़ी फेस्टिव और वेडिंग रेडी है। इसके बॉर्डर पर हैवी गोल्ड डिटेलिंग है, जो रिच लुक देता है।

3/7

ब्लाउज डिजाइन है सुंदर

श्वेता तिवारी की साड़ी का ब्लाउज भी बेहद अट्रैक्टिव है। उन्होंने डीप नेक-स्लीवलेस स्टाइल वाला ब्लाउज कैरी किया है, जो मॉडर्न टच दे रहा है। इसमें हल्का गोल्डन वर्क है, जो साड़ी के साथ मैच कर रहा है। एक्ट्रेस का ये ब्लाउज फिटिंग बॉडी-हगिंग है, जो परफेक्ट शेप दे रहा है।

4/7

एसेसरीज ने लगाया तड़का

किसी भी लुक में चार चांद लगा देती है एसेसरीज। श्वेता तिवारी ने रेड साड़ी के साथ लॉन्ग स्टेटमेंट ईयररिंग्स कैरी किए हैं। उन्होंने इसके साथ नेकलेस नहीं पहना है और लुक को क्लीन-क्लासी रखा है। हाथ में मिनिमल ब्रेसलेट लुक को बैलेंस कर रहा है।

5/7

मेकअप और हेयर लुक

श्वेता ने साड़ी के साथ सिंपल ओपन हेयरस्टाइल रखी हुई है। मेकअप की बात करें तो उन्होंने सॉफ्ट लुक लिया है, जिसमें न्यूड बेस, शार्प आई मेकअप और हल्के ग्लॉसी लिप्स शामिल है।

6/7

हाई हील्स के साथ करें कैरी

अगर आप भी श्वेता की तरह ऐसी साड़ी पहनना चाहती हैं, तो हाई हील्स के साथ पहनें। गोल्डन हील्स होंगे, तो लुक परफेक्ट दिखेगा, वैसे ब्लैक-रेड भी चल सकता है।

7/7

दिए किलर पोज

श्वेता ने साड़ी में खूबसूरत तस्वीरें क्लिक कराई है, जो अट्रैक्टिव दिख रही हैं। उनके किलर पोज और साड़ी लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। श्वेता अपने स्टाइल स्टेटमेंट से कई बार साबित कर चुकी हैं कि वह फैशन क्वीन हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलबूटा वर्क वाली पिंक साड़ी में श्वेता तिवारी ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, कातिलाना अदाओं पर अटकी नजरें, देखें Photos