शहनाज गिल ने पहना पिले रंग का खूबसूरत लहंगा, हल्दी में पहनने के लिए बेस्ट है ये आउटफिट

बिग बॉस फेम और पंजाबी सिंगर शहनाज गिल अपने लेटेस्ट लुक के कारण सुर्खियों में हैं । हाल ही में उन्होंने पीले रंग के लहंगे में अपना लुक शेयर किया है। देखिए क्या है इस लुक में खास-

पीले रंग के इस लहंगे में शहनाज ने फुल स्लिव्स ब्लाउज पहना है। जो इस लुक को काफी क्लासिक बना रहा है। लहंगे के साथ प्याजी रंग की चुन्नी पहनी है।

वहीं इस लहंगे के साथ बात हो जूलरी की तो शहनाज ने एक हल्का सा नेक पीस वियर किया है। वहीं इसके साथ झुमकों की जगह टॉप्स पहने हैं।
संबंधित फोटो गैलरी

हैवी घेर वाले लहंगे के साथ शहनाज ने हाई हील्स पहनी हैं।

बात हो सिंगर के मेकअप की तो उन्होंने मेकअप को काफी सिंपल रखा है। हल्के बेस के साथ लाइट पिंक रंग का आईशैडो लगाया है।

इस लुक में उन्होंने बालों को हल्का कर्ल कर के खुला रखा है।

आप चाहें तो इस लहंगे को खुद डिजाइन करवा सकते हैं। ये आसानी से बनवाया जा सकता है।

शहनाज गिल ने बिगबॉस से बाहर आने के बाद काफी वेट लॉस किया है। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस दंग रह गए थे।