Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलवेट लॉस के लिए सीरियस हैं तो अगले 3 महीनों तक फॉलो करें 7 टिप्स, फिटनेस कोच ने दी सलाह

वेट लॉस के लिए सीरियस हैं तो अगले 3 महीनों तक फॉलो करें 7 टिप्स, फिटनेस कोच ने दी सलाह

Weight Loss Tips: हर कोई वेट लॉस तो करना चाहता है, लेकिन समझ नहीं आता कहां से शुरू करें। ऐसे में आज हम आपके साथ फिटनेस कोच डैन गो की बताई कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं, जो वजन घटाने में आपकी काफी मदद कर सकती हैं।

Anmol ChauhanFri, 14 Nov 2025 05:26 PM
1/8

वेट लॉस करना है तो ये 7 चीजें शुरू कर दें

खराब लाइफस्टाइल की वजह से मोटापा आजकल एक बहुत कॉमन समस्या बन गया है। अब हर कोई वेट लॉस तो करना चाहता है, लेकिन समझ नहीं आता कहां से शुरू करें। फिर कई बार थोड़ी बहुत डाइट करने और एक्सरसाइज के बाद भी वजन कुछ खास कम होता नहीं नजर आता। ऐसे में आज हम आपके साथ फिटनेस कोच डैन गो की बताई कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं। कोच डैन कहते हैं कि अगर आप वेट लॉस के लिए वाकई सीरियस हैं, तो अगले तीन महीनों तक ये 7 बातें जरूर फॉलो करें। (Credit: @danfounder)

2/8

एल्कोहल का सेवन बंद कर दें

फिटनेस कोच सलाह देते हैं कि सबसे पहले तो एल्कोहल को पूरी तरह से बंद कर दें। ये ना तो हेल्दी है, साथ ही आपके वेट लॉस प्रॉसेस को भी धीमा करता है। एल्कोहल कंज्यूम करने की वजह से मेटाबॉलिज्म खराब होता है, स्लीप डिस्टर्ब होती है, हार्मोनल बैलेंस बिगड़ता है और आपकी विलपावर भी वीक होती है।

3/8

वेट लिफ्टिंग शुरू करें

वेट लॉस करना चाहते हैं तो वेट लिफ्टिंग को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं। हफ्ते में कम से कम दो से चार बार वेट लिफ्टिंग करने से आपका फैट ज्यादा तेजी से बर्न होता है। साथ ही इंसुलिन सेंसिटिविटी भी इंप्रूव होती है और उम्र बढ़ने पर भी आपकी बॉडी फिट रहती है।

4/8

वॉक को बनाएं रूटीन का हिस्सा

कोच कहते हैं कि दिन में जितना हो सके उतना वॉक करें। रोजाना 8000 से 10,000 कदम चलने का रूटीन बनाएं। इससे आपकी ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है, मूड बूस्ट होता है और फैट लॉस भी प्रोमोट होता है। अगर आप वॉकिंग को अपनी आदत बना लेते हैं, तो उम्र बढ़ने पर आपके जोड़े आपको धन्यवाद कहेंगे।

5/8

नींद की क्वालिटी इंप्रूव करें

अगर आप पर्याप्त और सही नींद नहीं ले रहे हैं, तो आप अपनी बॉडी के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं। कोच कहते हैं कि ये वेट बढ़ने, ब्रेन फॉग और बर्नआउट का शॉर्टकट है। खुद पता करें कि आप कितनी नींद लेने के बाद शार्प, स्ट्रॉन्ग और फ्रेश महसूस करते हैं, फिर उस रूटीन को नियमित रूप से फॉलो करें।

6/8

प्रॉसेस फूड को कम करें

अपनी डाइट से प्रॉसेस और पैकेटबंद फूड को पूरी तरह बाहर करें और उसकी जगह फ्रेश और रीयल फूड को शामिल करें। कोच कहते हैं कि अपनी प्लेट में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें। साथ ही सिंगल इंग्रेडिएंट्स फूड खाएं, जो आपकी परदादी भी पहचानती हों।

7/8

रूल ऑफ टू फॉलो करें

फिटनेस कोच बताते हैं कि हमेशा रूल ऑफ टू फॉलो करें, जिसका मतलब है नेवर मिस ट्वाइस। यानी अगर आपने एक बार एक्सरसाइज मिस कर दी है या खूब सारा जंक फूड खा लिया है, तो दोबारा वो गलती ना दोहराएं। एक बार की गलती ठीक है, लेकिन बार-बार दोहराने की वजह से ही आप कुछ अचीव नहीं कर सकती हैं।

8/8

हेल्दी लोगों के ग्रुप में रहे

कोच सलाह देते हैं कि ऐसे लोगों के आसपास रहें जो हेल्थ को प्राथमिकता देते हों। चूंकि आप जैसे लोगों के साथ रहते हैं, आपकी आदतें भी वैसी ही हो जाती हैं। कोई ना मिले तो सोशल मीडिया पर ही ऐसे लोगों को फॉलो कर सकते हैं, जो हेल्थ के बारे में बातें करते हों। इससे आपका ध्यान भी अपने गोल पर ही रहेगा।