सावन तीज स्पेशल: साड़ी लगेगी डिजाइनर! ब्लाउज की बाजू के लिए सेव कर लें ये 8 पैटर्न

सावन या तीज के लिए स्पेशल साड़ी तैयार कर रही हैं, तो ब्लाउज की बाजू के ये डिजाइन सेव कर लें। देखने में काफी अट्रैक्टिव हैं और आपकी साड़ी को महंगा और डिजाइनर लुक भी देंगे।

Anmol ChauhanAug 05, 2026 07:58 pm IST
1/9

ब्लाउज की स्लीव्स पर बनवाएं ये डिजाइन

सावन का महीना है और कई तीज-त्यौहार भी बस आने ही वाले हैं। ऐसे में महिलाएं अक्सर अपने लिए नई साड़ी तैयार करती हैं। साड़ी का फैब्रिक और रंग जितना मायने रखता है, उतना ही इसका ब्लाउज भी जरूरी होता है। ब्लाउज अगर अच्छा हो तो साड़ी का ओवरऑल लुक एन्हांस हो जाता है। ब्लाउज में दो चीजें मेन होती हैं, इसकी स्लीव्स और नेकलाइन। डिजाइनर स्लीव्स का ट्रेंड आजकल खासतौर से चल रहा है। आप भी ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं, तो बाजू के स्टाइलिश डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। एक से बढ़कर एक डिजाइन है। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

फ्लॉवर पेटल वाला फैंसी स्लीव्स डिजाइन

ब्लाउज की स्लीव्स पर आप ये फ्लॉवर पेटल वाला डिजाइन भी बनवा सकती हैं। ये काफी यूनिक और ट्रेंडी है। साड़ी दो रंग की है, तो इस तरह की स्लीव्स काफी फैंसी लगेंगी। वरना आप कॉन्ट्रास्ट शेड में फैब्रिक ले कर भी इस तरह की स्लीव्स ट्राई कर सकती हैं।

3/9

बो वाली डिजाइनर बाजू

बो शेप वाली डिजाइनर स्लीव्स भी आपकी स्पेशल साड़ी के लिए परफेक्ट रहेगी। खासकर साड़ी कॉटन या हल्के फैब्रिक की है, तो इस तरह की स्लीव्स काफी खिलकर आती हैं। ये डिजाइन काफी हेवी और एलिगेंट लुक देता है, लेकिन आप इसे डेली वियर में भी आराम से स्टाइल कर सकती हैं।

4/9

डिजाइनर लेस लगवाकर बनवाएं ये स्लीव्स

इस तरह की डिजाइनर लेस आपकी स्लीव्स को काफी अट्रैक्टिव लुक देगी। खासकर किसी तीज या त्यौहार के लिए साड़ी तैयार कर रही हैं, तो डिजाइनर लेस ले सकती हैं। कट वर्क के साथ बाजू पर अटैच कराएं, साड़ी का लुक एक्सपेंसिव और हेवी आएगा।

5/9

पफ स्लीव्स वाला अट्रैक्टिव डिजाइन लगवाएं

विंटेज लुक के लिए आप पफ स्लीव्स बनवा सकती हैं। लेकिन सिंपल पफ स्लीव्स की जगह इस तरह की ट्राएंगल शेप वाले एलिमेंट्स एड कराएं, काफी अट्रैक्टिव लुक आएगा। सिल्क, बनारसी और हेवी बॉर्डर वाली साड़ियों के साथ ये स्लीव्स बहुत ही फैंसी लगती हैं।

6/9

पर्ल लगवाकर बनवाएं फैंसी डिजाइन

थोड़ा सिंपल और यूनिक बाजू का डिजाइन चाहती हैं, तो ये वाला पैटर्न ट्राई कर सकती हैं। देखने में काफी ज्यादा एलिगेंट लुक देगा। इसमें डिटेलिंग के लिए आप पर्ल भी एड करा सकती हैं। सिल्क फैब्रिक की साड़ियों के लिए ये स्लीव्स अच्छी चॉइस हो सकती हैं।

7/9

डिजाइनर फ्लोरल स्लीव्स

तीज त्यौहारों पर पहनने के लिए ब्लाउज स्टिच करा रही हैं, तो ये स्लीव्स काफी फैंसी लगेंगी। फ्लोरल पैटर्न वाला ये डिजाइन काफी यूनिक और अट्रैक्टिव लुक देगा। अगर आपकी साड़ी ज्यादा हेवी नहीं है, तो ब्लाउज पर इस तरह की डिटेलिंग करा सकती हैं। ओवरऑल लुक काफी इन्हैंस हो जाता है।

8/9

हाफ में बनवाएं ये फैंसी डिजाइन

अगर आप हाफ स्लीव्स प्रिफर करती हैं, तो ये फैंसी डिजाइन बनवा सकती हैं। इसमें खूबसूरत सा कट वर्क है, जिसमें लेस और बीड्स लगवाकर काफी फैंसी सा लुक आएगा। ऐसे डिजाइन की खासियत होती है कि आप इसे हर तरह की साड़ी के साथ बनवा सकती हैं। ओकेजन कोई भी हो, ये बढ़िया लगेगा।

9/9

फोल्ड्स वाला स्टाइलिश पैटर्न

स्लीव्स पर आप इस तरह का फोल्ड्स वाला पैटर्न भी बनवा सकती हैं। इसमें आप पर्ल लगवाकर थोड़ा स्टाइलिश लुक क्रिएट कर सकती हैं। सिंपल कॉटन वाली साड़ियों के लिए इस तरह की स्लीव्स वाला ब्लाउज पैटर्न बनवा सकती हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसावन तीज स्पेशल: साड़ी लगेगी डिजाइनर! ब्लाउज की बाजू के लिए सेव कर लें ये 8 पैटर्न