सावन-तीज पर पहनती हैं हरा सूट? कपड़ा ले कर सिलवा लें ये 8 फैंसी डिजाइन!

सावन-तीज में हरे रंग का सूट पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी हरे रंग का सूट सिलवाने की सोच रही हैं, तो कपड़ा ले कर ये फैंसी डिजाइनर सूट सिलवा सकती हैं।

Anmol ChauhanJul 24, 2026 07:05 pm IST
1/9

सावन में सिलवाएं हरे रंग के फैंसी सूट

सावन के महीने में जब आसपास हरियाली का माहौल होता है, तो उन दिनों घर की महिलाएं भी हरे कपड़े और चूड़ियां पहनकर तैयार होती हैं। हरा रंग लगता भी काफी सुंदर है। ऐसे में डेली वियर के लिए हरे रंग का सूट सिलवाना एक अच्छी चॉइस हो सकता है। बहुत महंगे सूट लेने की जरूरत नहीं है, प्रिंटेड फैब्रिक ले कर भी कई तरह के फैंसी सूट स्टिच करा सकती हैं। यहां हम आपके लिए ऐसे ही कुछ आइडियाज ले कर आए हैं, जिन्हें सावन के महीने में ट्राई करना तो बनता है। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

फ्लोरल प्रिंटेड मिंट ग्रीन सूट

सावन के महीने के लिए फ्लोरल प्रिंट से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। वैसे भी आजकल पेस्टल शेड्स का चलन है, तो आप ये मिंट ग्रीन कलर चूज कर सकती हैं। सलवार के साथ शॉर्ट और लूज कुर्ता स्टिच करा लें, गर्मियों में स्टाइलिश भी लगेंगी और कंफर्ट भी पूरा बना रहेगा।

3/9

शिमरी फर्शी सलवार सूट सेट

सावन में मंदिर जाना हो या कोई पूजा-पाठ रखवा रही हों, तो इस तरह का सूट स्टाइल कर सकती हैं। कॉलेज गोइंग गर्ल्स को तो आजकल फर्शी सलवार और शॉर्ट कमीज वाला लुक काफी पसंद आता है। ये काफी मिनिमल है, लेकिन उतना ही ट्रेंडी भी। साथ में हरी-हरी चूड़ियां और पहन लेंगी, तो लुक में चार चांद लग जाएंगे।

4/9

सिंपल फैब्रिक ले कर बनवाएं सूट

आप ग्रीन कलर में ही किसी भी शेड का सिंपल फैब्रिक ले सकती हैं और इस तरह का सूट सेट बनवा सकती हैं। इसमें सारा लुक कॉन्ट्रास्ट लेस का है, तो सूट में जरूरी डिटेलिंग एड कर रही है। इस तरह के सूट डेली वियर के लिए तो परफेक्ट रहते ही है, छोटी-मोटी आउटिंग के लिए भी बेस्ट हैं।

5/9

पंजाबी कुड़ी वाला लुक ट्राई करें

इस सावन आप पंजाबी कुड़ी वाला लुक भी ट्राई कर सकती हैं। घेरदार पटियाला सलवार, दुपट्टे पर रंग-बिरंगी पॉम-पॉम लेस और खूबसूरत मल्टीकलर बॉर्डर; इस सूट की खूबसूरती को एन्हांस कर रहे हैं। आप सिंपल कपड़ा ले कर, अलग से लेस और बॉर्डर अटैच करा सकती हैं। काफी सस्ते में ही डिजाइनर सूट तैयार हो जाएगा।

6/9

प्लाजो के साथ सुनहरे बॉर्डर वाला सूट

किसी खास मौके के लिए थोड़ा हेवी सूट भी आपके पास होना चाहिए। ऐसे में ये गोल्डन बॉर्डर और ग्रीन के कॉम्बिनेशन वाला सूट एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है। इसके साथ ऑर्गेंजा का दुपट्टा लें, लुक और ग्रेसफुल लगता है। वहीं स्लीव्स और प्लाजो की मोहरी पर डिटेलिंग करवाना ना भूलें।

7/9

सफेद सलवार के साथ पेयर करें

सफेद रंग के साथ ग्रीन का कॉम्बिनेशन काफी फ्रेश और वाइब्रेंट लगता है। अगर आपके पास कोई भी व्हाइट सलवार रखी है, तो उसके साथ एक हरे रंग का कुर्ता स्टिच करा लें। सावन के लिए परफेक्ट आउटफिट तैयार हो जाएगा। सलवार बनवा रही हैं तो कुर्ती की लेंथ थोड़ी छोटी रखें और साथ में ऑर्गेंजा या जॉर्जेट का दुपट्टा पेयर करें।

8/9

रेड और ग्रीन का सदाबहार कॉम्बो

ग्रीन रंग का फैब्रिक लें, जिसपर लाल रंग की डिटेलिंग हो। ये कॉम्बो इतना वाइब्रेंट और क्लासी लगता है, साथ ही हर स्किन टोन पर काफी खिलकर आता है। इस तरह के सूट के साथ आप प्लाजो या पेंट बनवा सकती हैं। साथ में थोड़ी शॉर्ट कुर्ती और रेड दुपट्टा, बहुत ही प्यारा लुक आएगा।

9/9

फैंसी अफगानी सलवार सिलवाएं

थोड़ा अलग हटकर लुक चाहती हैं तो अफगानी सलवार स्टिच करा सकती हैं। समर्स के लिए ये परफेक्ट रहती है क्योंकि ये काफी आरामदायक जो होती है। बस आप प्रिंटेड हरे रंग का फैब्रिक लेना है और ये सूट सेट बनवा लेना है। हर कोई पूछेगा किस डिजाइनर से लिया है।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसावन-तीज पर पहनती हैं हरा सूट? कपड़ा ले कर सिलवा लें ये 8 फैंसी डिजाइन!