
सावन का महीना आते ही तीज-त्यौहारों की भी शुरूआत हो जाती है। ऐसे में खास मौकों के लिए महिलाएं अपनी साड़ियां तैयार करना शुरू कर देती हैं। साड़ी के ब्लाउज खासतौर पर डिजाइनर ही सिलवाए जाते हैं, क्योंकि ब्लाउज ही है, जिसका ओवरऑल लुक पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। खासकर ब्लाउज की बैक फैंसी हो, तो साड़ी भी ज्यादा अट्रैक्टिव लगती है। आप भी साड़ी के लिए ब्लाउज सिलवाने वाली हैं, तो यहां दिए गए बैक के फैंसी डिजाइन आपके बड़े काम आ सकते हैं। इन्हें सेव कर लें और अपने टेलर भैया से डिजाइनर ब्लाउज पीस बनवा लें। (All Images Credit- Pinterest)

2/9बनारसी या चौड़े बॉर्डर वाली साड़ी के लिए आप इस तरह का बैक डिजाइन बनवा सकती हैं। ये काफी यूनिक और मॉडर्न लुक देता है। अगर आप पूरी तरह से बैकलेस पहनना पसंद नहीं करती हैं, तो ये भी वैसा ही स्टाइलिश लुक देगा लेकिन पूरी तरह बैकलेस नहीं रहेगा।

3/9इस तरह का डिजाइनर बैक पैटर्न आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें इलास्टिक डलवाकर बहुत ही खूबसूरत सा पैटर्न बनाया जाता है, जिससे फिटिंग भी काफी अच्छी आती है। खासकर ऑर्गेंजा, जॉर्जेट, कॉटन और हल्के फैब्रिक की साड़ियों के साथ ये काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है।

4/9ब्लाउज की बैक के लिए ये बटन और डोरी वाला पैटर्न भी काफी ज्यादा सुंदर लगेगा। डेली वियर की हल्के फैब्रिक वाली साड़ियों के साथ आप ये ब्लाउज नेकलाइन बनवा सकती हैं। काफी यूनिक शेप लगती है और लगभग हर ओकेजन के लिए इस तरह के डिजाइन परफेक्ट रहते हैं।

5/9ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा मॉडर्न तड़का एड करना चाहती हैं तो ये टाई अप ब्लाउज डिजाइन एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसमें पीछे की तरह से ब्लाउज को बांधकर एक बो जैसा शेप आता है, जो देखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है। पार्टी वीयर लुक के लिए ऐसे पैटर्न बेस्ट रहते हैं।

6/9पट्टीदार डिटेलिंग वाला ये ब्लाउज डिजाइन भी काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लगेगा। कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरह का पैटर्न बनवा सकती हैं। सावन में हरी साड़ी के ब्लाउज के साथ पिंक या किसी कॉन्ट्रास्ट शेड को एड कर के बहुत ही प्यारा सा डिजाइन तैयार होगा।

7/9आप कुछ इस तरह का कट वर्क वाला डिजाइनर ब्लाउज भी बनवा सकती हैं। डेली वियर के लिए एकदम परफेक्ट डिजाइन है। खासकर कॉटन की साड़ियों के साथ इस तरह का डिजाइन ही बढ़िया लगता है। बैकलेस वाला स्टाइल चाहिए, तो इस पैटर्न में आपको मिल जाएगा।

8/9ब्लाउज की बैक के लिए ये डिजाइन भी एकदम परफेक्ट है। खासकर सावन के महीने में पूजा-पाठ करवा रही हों, या कोई धार्मिक उत्सव अटेंड करना हो, ऐसे मौकों पर इस तरह का डिजाइन ही बढ़िया रहता है। इसका कट वर्क खासतौर से काफी मॉडर्न लुक देता है।

9/9अगर आप सिंपल डिजाइन पसंद करती हैं, जिन्हें ऑफिस पहनकर जा सकें तो ये बटन डिटेलिंग वाला पैटर्न आपको पसंद आएगा। ये काफी मिनिमल है और कॉटन, जॉर्जेट, शिफॉन जैसी हल्के फैब्रिक की साड़ियों के साथ काफी ज्यादा एलिगेंट लुक देता है।
