
हरियाली तीज के लिए हरे रंग की चूड़ी और कंगन की शॉपिंग करने जा रही है तो एक बार कुछ नए और ट्रेंडी डिजाइन की तरफ नजर डालें। ये डिजाइन्स क्लासी हैं और सूट-साड़ी के साथ अच्छे लगते हैं। देखिए बहुत सुंदर हरे रंग की चूड़ी और कंगन।

2/8ये डिजाइन बहुत ट्रेंड में है। इस तरह की चूड़ियां आप खुद भी बना सकते हैं। चूड़ी पर लगे कुंदम के फूल बाजार में आसानी से मिल जाते हैं और इन्हें दो-तीन चूड़ी के साथ मिलाकर ऊपर की तरफ चिपका दें। फोटो क्रेडिट- bhavanabeautycreations

3/8हरे कांच की चूड़ियां कभी आउट ऑफ फैशन नहीं हो सकती है। ये सावन में हर किसी के हाथ में सुंदर दिखती हैं। फोटो क्रेडिट- harf_e_falak

4/8कुंदन की चूड़ियां दिखनें में बहुत अच्छी लगती हैं और ये सावन में पहनने करे लिए बेस्ट ऑप्शन है। इन्हें कांच या मेटल की चूड़ियों के साथ पेयर कर सकते हैं। फोटो क्रेडिट- the_bangle_story_

5/8हरे रंग के कंगन बहुत सुंदर लगते हैं। अगर आपको बहुत-बहुत भरी-भरी चूड़ियां नहीं पहननी है तो इस तरह के कंगन को चुनें। फोटो क्रेडिट-gopal__store

6/8हरियाली तीज के फंक्शन पर पहनने के लिए ये बेहतरीन कंगन हैं। इन्हें आप अपने दोनों हाथों में एक-एक पहन सकते हैं। फोटो क्रेडिट- beadsnjewels_byekta

7/8कुंदन के कंगन में क्रिस्टल मोती दिखनें में काफी सुंदर लगते हैं। आप इस तरह के कंगन को चूड़ी सेट के बीच में लगा सकते हैं। फोटो क्रेडिट- the_velvetfly_

8/8ऑफिस जाती हैं और सोबर हरे रंग की चूड़ी पहनना चाहती हैं तो इस तरह के एडी के बैंगल्स पहनें। ये हर आउटफिट को खास बना सकते हैं। फोटो क्रडिट-ginafashionjewellery
