सावन में हरी साड़ी पहननी है तो इन 7 लुक्स से लें टिप्स, हर जगह दिखेंगी खूबसूरत

Sawan inspire Green Saree Look: सावन के महीने में हरी साड़ी पहनकर तैयार होना है तो अभी से इन लुक्स को सेव कर लें। वेडिंग फंक्शन, पूजा-पाठ से लेकर ऑफिशियल ट्रिप के लिए यहां से लें आइडिया। 

AparajitaJul 16, 2026 10:11 pm IST
1/8

ग्रीन साड़ी लुक

सावन के महीने में हरी साड़ी पहनकर रेडी होना शुभ माना जाता है। अब अगर आप भी हरी साड़ी पहनने के लिए स्टनिंग और लेटेस्ट लुक की तलाश में हैं जो बाकी लेडीज के बीच आपको हटके लुक दें तो इन 7 ब्यूटीफुल फोटोज को सेव कर लें। (सभी फोटो साभार-Pintrest)

2/8

पूजा के लिए हों रेडी

सावन के सोमवार में अक्सर घरों में पूजा-पाठ का माहौल होता है। इस मौके पर ऐसी डार्क ग्रीन कलर की बॉर्डर वाली साड़ी का लुक सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव दिखेगा। आप इसके साथ कुंदन ज्वैलरी और चूड़ी को सेट करके पहन सकती हैं।

3/8

वेडिंग फंक्शन

वैसे तो सावन में वेडिंग फंक्शन से जुड़ा कुछ नही होता लेकिन अगर आपको किसी स्पेशल मौके पर रेडी होना ही पड़े तो इस तरह की सिल्क और जरी एंब्रायडरी वाली साड़ी को पहनकर तैयार हों। साड़ी का लुक बढ़ाना है तो नेकपीस की बजाय ईयररिंग्स पर फोकस करें।

4/8

गोटा लहरिया साड़ी

मारवाड़ी राजस्थानी लोगों में गोटा वर्क और लहरिया वर्क वाली साड़ी का क्रेज होता है। इस तरह की साड़ी को आप फुल स्लीव ब्लाउज के साथ पहनकर रेडी होंगी तो बिल्कुल हटके लुक दिखेगा।

5/8

फॉर्मल लुक

ऑफिस मीटिंग या आउटिंग के लिए रेडी होना है और आपको फार्मल लुक चाहिए तो ग्रीन के ये पेस्टल शेड ट्राई करें। इसे पिंक जैसे पेस्टल कलर के साथ मिक्स एंड मैच करें लेकिन साथ में ग्रीन नेकपीस सारी अटेंशन चुरा रहा है। जिसे आप कॉपी कर लीं तो बस हर कोई आपके लुक की ही तारीफ करेगा।

6/8

पैरेट ग्रीन

किटी पार्टी में अपने लुक से बाकी सारी लेडीज को जलाना है तो इस तरह के गॉर्जियस लुक को क्रिएट करें। पैरेट ग्रीन साड़ी और डिजाइनर ब्लाउज के साथ बैंग्स आपके लुक को हॉट बना देंगे।

7/8

ये लुक भी जंचेगा

मोहल्ले की भाभियों को जलना है तो इस तरह के कॉलर स्लीव वाले ब्लाउज के साथ सिंपल सी डार्क ग्रीन साड़ी को पेयर कर लें। आपका सिंपल लुक भी हर किसी के दिलों में आग लगा देगा।

8/8

ऑफिस वाला लुक

सावन के महीने में ऑफिस में हरी साड़ी पहनकर रेडी होना है तो ये लुक बिल्कुल मार्क कर लें। कॉटन की ग्रीन साड़ी और साथ में आइवरी ब्लाउज स्टनिंग दिख रहा है। जिसे आप बिल्कुल फॉर्मल तरीके से स्टाइल करेंगी तो हर किसी की निगाहें आप पर ही होंगी।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसावन में हरी साड़ी पहननी है तो इन 7 लुक्स से लें टिप्स, हर जगह दिखेंगी खूबसूरत