
सावन का महीना 16 शृंगार के बिना अधूरा लगता है। महिलाएं अक्सर चूड़ी, मेहंदी तो लगा लेती हैं लेकिन पैरों में आलता लगाना भूल जाती है। जबकि सुहागिन स्त्रियों के लिए ये भी जरूरी शृंगार होता है। अगर आप पैरों में वहीं बोरिंग प्लेन आलता लगाने की सोच रहीं तो इस बार ये 6 नई और बिल्कुल आसान डिजाइन को ट्राई करें। जो आपके पैरों को सुंदर दिखाएगी। (सभी इमेज साभार-Pintrest)

2/7लाल रंग का आलता सुहागिन स्त्रियों की निशानी होती है। उंगलियों से भरकर लगाने का ये तरीका बिल्कुल आसान है। तो इस बार वहीं प्लेन डिजाइन की बजाय इस तरह फ्लावर कट डिजाइन पैरों में लगाएं।

3/7अगर आपको अच्छी डिजाइन बनानी आती है तो आलता में ब्रश को डुबोकर महीन रेखाओं वाली ये डिजाइन बनाएं। ये पैरों पर मेहंदी से भी ज्यादा सुंदर दिखेंगी और सब आपके पैरों को देखते ही रह जाएंगे।

4/7उंगलियों में लाल रंग भरने के साथ ही पंजों पर मोटी लाइन वी शेप में खींचे और साथ बड़े गोले के आसपास छोटी बिंदियों को रखकर डिजाइन कंप्लीट करें। ये आलता डिजाइन अट्रैक्टिव दिखेगी।

5/7पैर के साइड में बिल्कुल प्लेन सीधी लाइन खींचने की बजाय आलता की मदद से ऐसे फ्लावर कट डिजाइन बनाएं। पैरों की खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी।

6/7मां लक्ष्मी के पैरों की तरह डिजाइन में आप कमल के फूल बना सकती हैं। ये डिजाइन सरल और आकर्षक दोनों दिख रही है।

7/7आलता को पंजों के पास उंगलियों पर भरना हो तो स्ट्रेट लाइन ना खींचकर इसे थोड़ा जिग जैग शेप दें। ऐसा करने से अच्छी डिजाइन बनेगी और पैर भी खूबसूरत दिखेंगे।
