
सावन का महीना कुछ दिनों में शुरू होने वाला है और इस महीने में महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं। इस श्रृंगार में महिलाएं मेहंदी भी लगवाती हैं। अगर आप सावन के महीने में अपने हाथों को सुंदर मेहंदी डिजाइन से सजाना चाहती हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन डिजाइन्स लेकर आए हैं। अगर आप इन डिजाइन्स से अपने हाथों को सजाएंगी तो रचने के बाद हथेली से नजर हटाना मुश्किल हो जाएगा। देखिए खूबसूरत सावन स्पेशल मेहंदी डिजाइन्स।

2/9सावन के पावन महीने में अपने हाथों को मेहंदी से रचाना चाहती हैं तो इस स्पेशल डिजाइन को चुनें। इसमें एक हाथ में डमरू और दूसरे हाथ में त्रिशूल बना है। फोटो क्रेडिट-rinkoo_mehndi_studio

3/9बैक हैंड पर भरा हुआ डिजाइन अच्छा लगता है। इस डिजाइन में सुंदर कमल बने हैं और एक हाथ पर सुंदर तरीके ओम लिखा है। मेहंदी का रंग आने के बाद ये डिजाइन खूब खिलकर दिखाई देता है। फोटो क्रेडिट-rinkoo_mehndi_studio

4/9सावन का महीना भोलेनाथ को समर्पित है। ऐसे में इस मेहंदी डिजाइन को आप अपने हाथों से सजा सकते हैं। फोटो क्रेडिट-rinkoo_mehndi_studio

5/9मेहंदी से बना मोर काफी सुंदर लगता है। सावन के महीने के लिए स्पेशल मेहंदी डिजाइन खोज रहे हैं तो मोर वाले डिजाइन को लगवाएं। फोटो क्रेडिट- mehendi_by_prachi

6/9सुंदर मेंहदी डिजाइन खोजने वालों के लिए ये डिजाइन बेहतरीन हैं। अगर आपकी हथेलियां बड़ी हैं तो आप इस तरह से एक हाथ पर झूले वाला पैटर्न बनवा सकती हैं। फोटो क्रेडिट- mehendi_by_prachi

7/9हरी चूड़ियों के साथ सिर्फ हथेलियों पर मेहंदी लगवानी है तो इस वाले पैटर्न को चुन सकते हैं। बस इस तरह के पैटर्न को लगवाने के लिए किसी प्रोफेशनल मेहंदी आर्टिस्ट को ही चुनें। फोटो क्रेडिट-mehendi_by_prachi

8/9बहुत से लोग सावन शुरु होने पर अपने हाथों में शगुन की मेहंदी लगाते हैं। अगर आप भी शगुन की मेहंदी लगवाने के लिए मिनिमल डिजाइन खोज रही हैं तो इसे चुनें। इस डिजाइन में हथेली के बीचों बीच बना छोटा हाथी सुंदर लग रहा है। फोटो क्रेडिट-vastragyaan

9/9मेहंदी में कमल का डिजाइन काफी ट्रेंड में है। ये दिखने में भी काफी सुंदर लगता है। रचने के बाद भी ये डिजाइन काफी अच्छा लगता है। फोटो क्रेडिट-vastragyaan
