मैचिंग चूड़ियों का ट्रेंड हुआ आउट! लाल-गुलाबी-पीली साड़ी के साथ ट्राई करें ये कॉन्ट्रास्ट बैंगल्स

साड़ी के साथ मैचिंग चूड़ियों का ट्रेंड अब पुराना हो चुका है और अब कन्ट्रास्ट में बैंगल्स चल रही हैं। अगर आप भी साड़ियों के साथ अलग रंग की चूड़ियां कैरी करना चाहती हैं, तो कुछ कलर्स हम आपको बताते हैं।

Deepali SrivastavaSep 07, 2026 02:01 pm IST
Follow us on Google News
1/8

साड़ी के साथ कन्ट्रास्ट चूड़ियों का ट्रेंड

साड़ी के साथ मैचिंग चूड़ियां हर कोई पहनता है और आज भी महिलाएं हर कलर की साड़ी के साथ मैचिंग बैंगल्स रखती हैं। लेकिन अब ये फैशन आउट हो रहा है, साड़ियों के साथ कन्ट्रास्ट ब्लाउज के साथ चूड़ियों का ट्रेंड भी खूब तेजी से चल रहा है। अब लाल के साथ लाल नहीं बल्कि हरी-गोल्डन चूड़ियां पहनने का फैशन चल रहा है। चलिए आपको कुछ ट्रेंडी कलर की साड़ियों के साथ कन्ट्रास्ट बैंगल्स के ऑप्शन दिखाते हैं। आप लाल, गुलाबी, पीली साड़ी के साथ अब मैचिंग नहीं बल्कि ये चूड़ियां पहनें, इससे आपको खूबसूरत लुक मिलेगा।

2/8

रॉयल ब्लू साड़ी के साथ चूड़ियां

रॉयल ब्लू कलर की साड़ी कैरी कर रही हैं, तो पिंक, व्हाइट, सिल्वर या रेड कलर की चूड़ियां कैरी करें। इस रंग के साथ ये बैंगल्स सेट आपके लुक में चार चांद लगा देंगे और आपको परफेक्ट लुक मिलेगा।

3/8

ग्रीन साड़ी के साथ क्या जचेगा

मरून, गोल्ड या फिर गुलाबी रंग की चूड़ियां हरी साड़ी के साथ सुंदर लगेंगी। इन चूड़ियों के साथ आप गोल्डन कड़े भी साइड में लगवा सकती हैं और सिर्फ बैंगल्स भी कैरी कर सकती हैं। दोनों ही आपके लुक पर चार चांद लगा देंगे।

4/8

रेड साड़ी के लिए बैंगल्स

लाल रंग की साड़ी ज्यादातर फेस्टिवल्स में महिलाएं कैरी करती हैं और इसके साथ आप मैचिंग के बजाय हरी, गोल्डन, आइवरी चूड़ियों का सेट बनवाकर पहनें। रेड के साथ इन रंगों की चूड़ियां आपको आकर्षक लुक देंगी।

5/8

रेड-येलो कॉम्बिनेशन साड़ी

अगर आप पीली-लाल मिक्स कलर वाली साड़ी कैरी कर रही हैं, तो ग्रीन या फिर गोल्डन कलर की चूड़ियां कैरी करें। इन रंगों की चूड़ियां ऐसी साड़ी पर खूब खिलकर दिखती हैं और लुक को सुंदर दिखाती हैं।

6/8

पर्पल साड़ी के साथ क्या पहनें

पर्पल साड़ी पहन रही हैं, तो सिल्वर, ग्रीन और गोल्डन कलर की चूड़ियां कैरी करें। इन चूड़ियों के साथ आप कड़े भी स्टाइल कर सकती हैं और सेट बनवाकर बैंगल्स भी पहन सकती हैं। पर्पल कलर डार्क होता है, ऐसे में ये चूड़ियां लुक को बैलेंस करेंगी।

7/8

ऑरेन्ज साड़ी के साथ

पर्पल साड़ी पहन रही हैं, तो सिल्वर, ग्रीन और गोल्डन कलर की चूड़ियां कैरी करें। इन चूड़ियों के साथ आप कड़े भी स्टाइल कर सकती हैं और सेट बनवाकर बैंगल्स भी पहन सकती हैं। पर्पल कलर डार्क होता है, ऐसे में ये चूड़ियां लुक को बैलेंस करेंगी।

8/8

पीली साड़ी के साथ ये चूड़ियां

पीली साड़ी पहन रही हैं, तो ग्रीन, रेड और सिल्वर-व्हाइट बैंगल्स पहनें। येलो के साथ ग्रीन, रेड और व्हाइट जैसे कॉन्ट्रास्टिंग कलर्स खूबसूरत नजर आएंगे, जो आपके लुक को सोबर और क्लासी बनाएंगे।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलमैचिंग चूड़ियों का ट्रेंड हुआ आउट! लाल-गुलाबी-पीली साड़ी के साथ ट्राई करें ये कॉन्ट्रास्ट बैंगल्स