
शादी फंक्शन में इन दिनों हैवी साड़ी या लहंगे के साथ हैवी जूलरी का ट्रेंड खूब चल रहा है। ज्यादातर सेलेब्स इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। हाल ही में सारा तेंदुलकर के भाई अर्जुन की शादी थी, जिसमें सारा ने पिंक साड़ी के साथ मीनाक्षी हार और कॉकटेल रिंग का कॉम्बिनेशन पहना है। उनकी कॉकटेल रिंग दूर से ही शाइन कर रही थी और हाथों की शोभा बढ़ा रही थी। आप भी किसी खास फंक्शन के लिए कॉकटेल रिंग चुन सकती हैं। हम आपको गोल्ड में कॉकटेल रिंग की खास डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं, इसमें आप भी कोई एक डिजाइन बनवाकर पहनें।

2/9कॉकटेल रिंग में आप फ्लॉवर-स्टोन पैटर्न वाली रिंग ले सकती हैं। इस तरह की रिंग ठोस सोने में बनेगी लेकिन हाथों पर अच्छी लगेगी। इसमें लीफ में अलग-अलग पैटर्न मिल जाएंगे और आप पसंद के रंग का स्टोन भी करवा सकती हैं, जैसे लाल, हरा, नीला, पर्पल वगैरह।

3/9रुबी ग्रीन-रेड स्टोन के साथ टेंपल रिंग भी हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। इस तरह की रिंग आप टेंपल जूलरी के साथ पहन सकती हैं। ये अच्छी लगेगी और ठोस सोने में भी होगी। हैवी साड़ी के साथ जचेगी।

4/9कॉकटेल रिंग पैटर्न में घुगरी गोल्ड प्लेटेड वाली अंगूठी भी आप खरीद सकती हैं। इस तरह की अंगूठी हाथों पर जचेगी और किसी भी हैवी आउटफिट के साथ परफेक्ट लगेगी।

5/9डायमंड कटिंग वाली कॉकटेल रिंग भी हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा देगी। इस तरह की अंगूठी आप बनारसी या सिल्क साड़ी या सिल्वर पैटर्न वर्क वाले आउटफिट्स के साथ स्टाइल करें।

6/9कॉकलेट रिंग लेनी है और ठोस डिजाइन पसंद है, तो इस तरह की अंगूठी चुनें। इसमें फूल, पत्तियां और बीच में छोटे गोल आकार में स्टोन पैटर्न बना है। ये हाथों पर सुंदर लगेगी।

7/9फ्लोरल कॉकटेल रिंग उंगली पर काफी बड़ी और ध्यान खींचने वाली होती है। इसमें फूल जैसा गोल डिजाइन बना है और बीच में लाल रंग का स्टोन भी लगा हुआ है। इसकी नक्काशी दक्षिण भारतीय टेम्पल ज्वेलरी से मिलती-जुलती है।

8/9फोटो में दिख रही रिंग को कॉइन टेम्पल कॉकटेल अंगूठी कहते हैं और ये चारों तरफ से छोटे गोल प्लेट जैसे आकार में बनी हुई है। इन प्लेट्स में देवी-देवता की डिजाइन उभारकर बनाई गई है। ये अंगूठी हाथों पर सुंदर लगेगी। इसमें सेंटर में हरा स्टोन और उसके चारों तरफ लाल स्टोन लगे हैं।

9/9इसमें फूल और पत्तियों की बारीक नक्काशी की गई है। इसका गोल्ड फिनिश पुरानी मंदिर ज्वेलरी जैसा लुक देता है और ये हाथों पर बेहद आकर्षक लगेगी। इसके पैटर्न में भी बीच में लाल स्टोन और आसपास हरे स्टोन लगे हैं।
