Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसारा तेंदुलकर के एथनिक लुक्स शादी-फंक्शन के लिए चुनें, हर कोई हो जाएगा आपके स्टाइल पर फिदा

सारा तेंदुलकर के एथनिक लुक्स शादी-फंक्शन के लिए चुनें, हर कोई हो जाएगा आपके स्टाइल पर फिदा

सारा तेंदुलकर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह कम उम्र में काफी नाम कमा चुकी हैं। सारा के स्टाइलिश लुक्स यंग लड़कियों के लिए फैशन इंस्पिरेशन बन चुके हैं। चलिए उनके खास एथनिक लुक्स दिखाते हैं। 

Deepali SrivastavaJan 21, 2026 05:39 pm IST
1/8

सारा तेंदुलकर के एथनिक लुक्स

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर उनके फाउंडेशन की डायरेक्ट हैं। न्यूट्रिशन और मेडिकल साइंस की पढ़ाई करने के बाद वह पिलेट्स एकेडमी चला रही हैं। सारा अपने काम के जरिए नाम कमा रही हैं और वह काफी स्टाइलिश भी हैं। उनके फैशन लुक्स यंग एज वाली लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन बन चुके हैं। किसी खास इवेंट के लिए आप सारा के एथनिक लुक्स कॉपी कर सकती हैं।

2/8

प्लाजो स्कर्ट लुक

ग्रीन कलर का कुछ कैरी करना है, तो प्लाजो स्टाइल वाला स्कर्ट लुक कैरी करें। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ प्लाजो और दुपट्टा लुक परफेक्ट लगेगा।

3/8

ब्लैक साड़ी

नाइट पार्टी के लिए ब्लैक कलर की नेट साड़ी विद मिरर वर्क परफेक्ट आउटफिट हो सकता है। स्लीवलेस स्टाइलिश ब्लाउज और साड़ी का कॉम्बिनेशन सुंदर लुक देगा।

4/8

रेड नेट लहंगा

किसी पार्टी-फंक्शन की शान दिखना चाहती हैं, तो वाइब्रेंट रेड लहंगा स्टाइल करें। सारा ने खूबसूरती के साथ नेट स्टाइल वाला लहंगा पहना हुआ है। उन्होंने बैक साइड में दुपट्टा लिया है।

5/8

पर्पल-क्रीम लहंगा

क्रीम और पर्पल थ्रेड वर्क वाले लहंगे में सारा बला की सुंदर दिख रही हैं। सारा तेंदुलकर का ये लहंगा लुक किसी भी पार्टी-फंक्शन में आप स्टाइल करें। उन्होंने बैक स्टाइल से दुपट्टा लिया है और क्लच कैरी किया है।

6/8

प्लाजो-कुर्ता सेट

मिरर वर्क वाला पिंक कलर का प्लाजो-कुर्ता सेट सारा को खूबसूरत लुक दे रहा है। इस तरह का एथनिक आउटफिट आप किसी भी शादी के फंक्शन या पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं।

7/8

सी ग्रीन साड़ी

गोल्डन ब्लाउज और सी ग्रीन साड़ी में सारा तेंदुलकर बला की सुंदर लग रही है। किसी घर के फंक्शन में यंग एज लड़कियां इस तरह का साड़ी लुक भी ले सकती हैं। अपनी मां की साड़ी कैरी करना आजकल का नया ट्रेंड है।

8/8

इंडो वेस्टर्न गोल्डन ड्रेस

एथनिक भी पहनना है और स्टाइलिश भी दिखना है, तो सारा की तरह गोल्डन इंडो-वेस्टर्न लुक ट्राई करें। ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ साइड दुपट्टा और प्लाजो जैसा लुक उन्हें अट्रैक्टिव दिखा रहा है। आप भी इस तरह का लुक कॉपी करें।