Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसारा अली खान के शाही लहंगे: फेस्टिव और वेडिंग सीजन में आपकी शान बढ़ाएं!

सारा अली खान के शाही लहंगे: फेस्टिव और वेडिंग सीजन में आपकी शान बढ़ाएं!

सारा अली खान की एथनिक वॉर्डरोब में एक से एक लहंगे हैं जो फेस्टिव और वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट नजर आते हैं। उनके लहंगा लुक्स से प्रेरणा लेकर आप भी अपने लिए स्टाइलिश लुक क्रिएट कर सकती हैं।

Shubhangi GuptaOct 15, 2025 03:55 pm IST
1/9

सारा अली खान के लहंगा लुक्स

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान फिल्मों से भी ज्यादा अपने फैशन सेंस के लिए सुर्खियों में रहती हैं। खासतौर पर सारा का एथनिक स्टाइल खूब पसंद किया जाता है। सारा की एथनिक वॉर्डरोब में एक से एक लहंगे हैं जो शादियों, फेस्टिवल्स और अन्य शाही इवेंट्स के लिए परफेक्ट चॉइस हैं। इतना ही नहीं, उनके लहंगे युवा महिलाओं के बीच ट्रेंड सेटर के रूप में उभर कर आए हैं। सारा के लहंगा लुक्स से प्रेरणा लेकर आप भी अपने लिए स्टाइलिश लुक क्रिएट कर सकती हैं।

2/9

लड्डू पीला रंग

सारा ने यहां लड्डू पीले रंग का लहंगा पहना है जिसपर गोल्डन रेशम और जरी से महीन काम किया गया है। वहीं, उनका ब्लाउज डिजाइन भी लुक में ग्लैमर का तड़का लगा रहा है।

3/9

सुर्ख लाल…

सारा का ये सुर्ख लाल लहंगा जितना खूबसूरत है उतना ही आरामदायक भी, इसपर बहुत भारी काम नहीं किया गया है। बॉर्डर वर्क, मैचिंग लटकन और हैवी दुपट्टा बहुत खूब लग रहे हैं।

4/9

वेडिंग रेडी

रानी पिंक कलर का ये लहंगा सारा को एकदम रॉयल लुक दे रहा है। इसकी स्कर्ट और ब्लाउज पर हैवी वर्क किया गया है जो दुल्हन और दुल्हन की सहेलियों के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है।

5/9

मल्टी-कलर्ड

इस मल्टी-कलर्ड लहंगे में भी सारा की खूबसूरती देखते ही बन रही है, वो परफेक्ट वेडिंग फैशन गोल्स सेट कर रही हैं। लहंगे के साथ-साथ ज्वेलरी सेलेक्शन, हेयरस्टाइल और मेकअप भी खूब फब रहे हैं।

6/9

स्टाइलिश इन पिंक

लहंगे के कलर से लेकर डिजाइनिंग तक, सारा का ये लुक एकदम हटके है। इसका जियोमैट्रिक पैटर्न वर्क और हॉल्टर नेक ब्लाउज लुक में ग्लैमर का तड़का लगा रहे हैं।

7/9

पेस्टल मैजिक

वेस्टर्न आउटफिट हो या फिर ट्रेडिशनल, पेस्टल कलर्स काफी ज्यादा ट्रेंडिंग है। सारा का ये लहंगा बहुत सुंदर है और उन्होंने इसे बखूबी स्टाइल भी किया है, ज्वेलरी लुक में चार चांद लगा रही है।

8/9

मॉव पिंक

मॉव पिंक कलर के लहंगे में सारा ने एकदम ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक क्रिएट किया है। रिवीलिंग ब्लाउज के साथ सारा ने दुपट्टे को केप स्टाइल में कैरी किया है जो एकदम कमाल लग रहा है।

9/9

बेबी पिंक

बेबी पिंक कलर के लहंगे पर बहुत सुंदर काम किया गया है। वहीं, ब्लाउज डिजाइन भी शानदार है और कर्ल पोनी हेयरस्टाइल लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहा है।