अलमारी में धूल फांक रहीं पुरानी साड़ियां? इन 7 तरीकों से दें उन्हें 'सेलिब्रिटी लुक'!

Reuse Old Sarees: पुरानी साड़ियों और दुपट्टों को फेंकने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी क्रिएटिविटी और टेलर की मदद से आप इन्हें 7 स्टाइलिश और ट्रेंडी आउटफिट्स में बदल सकती हैं, जो आपको देंगे एकदम नया और सेलिब्रिटी जैसा लुक।

Anmol ChauhanApr 13, 2026 06:20 pm IST
1/8

अपनी पुरानी साड़ी को दें नया मेकओवर

आपके वॉर्डरोब में भी कुछ ऐसी साड़ियां जरूर होंगी, जिन्हें आपने खरीदा तो बड़े शौक से होगा लेकिन एक दो-फंक्शन में पहनने के बाद वो अलमारी में रखी-रखी धूल ही खा रही हैं। इन साड़ियों के दोबारा पहनने का मन भी नहीं करता और महंगी होने की वजह से इन्हें फेंकने या किसी को देने का भी जी नहीं करता। तो भला इनका क्या किया जाए? सबसे बेस्ट ऑप्शन है कि इनसे आप कुछ अलग-अलग आउटफिट्स डिजाइन करा सकती हैं, जिन्हें आराम से दोबारा वियर कर लेंगी। तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं आपके पास क्या-क्या ऑप्शन हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/8

पुरानी बनारसी साड़ी से बनवाएं फ्रंट ओपन अनारकली

कोई पुरानी बनारसी साड़ी रखी है तो उससे आप इस तरह का ओपन अनारकली स्टिच करा सकती हैं। इसके साथ फ्रंट लेयरिंग के लिए कोई मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट रंग में नेट या शिफॉन फैब्रिक अटैच करा लें, बहुत ही ज्यादा सुंदर डिजाइन लगेगा। ऐसे सूट आप किसी स्पेशल ओकेजन में भी स्टाइल कर सकती हैं।

3/8

लहंगा सूट बनवा सकती हैं

पुरानी साड़ी से लहंगा सूट बनवाना भी एक अच्छा ऑप्शन रहेगा। ये काफी ज्यादा फैंसी लगता है। बनारसी साड़ी हो या जॉर्जेट कॉटन फैब्रिक में, लहंगा सूट हर तरह की साड़ी के साथ बढ़िया बनेगा। इसे भी आप किसी छोटे-मोटे फंक्शन में आराम से स्टाइल कर सकती हैं।

4/8

90s स्टाइल वाला को-ऑर्ड सेट

अगर आपको भी 90s के बॉलीवुड वाले आउटफिट्स काफी पसंद थे, तो कुछ इस तरह का स्टाइलिश को-ऑर्ड सेट स्टिच करा सकती हैं। आपकी हेवी बॉर्डर वाली साड़ी के साथ भी ये काफी अच्छा बनेगा। इसका बॉर्डर आप नेकलाइन और दुपट्टे पर अटैच करा सकती हैं।

5/8

शॉर्ट कुर्ती और प्लाजो स्टिच कराएं

आजकल शॉर्ट कुर्ती और प्लाजो काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आपके पास एक ऑप्शन ये भी है कि आप पुरानी हैवी साड़ियों को इस तरह से स्टिच करा सकती हैं। सिंपल प्रिंटेड साड़ी है तो डेली वियर के लिए बढ़िया आउटफिट तैयार हो जाएगा, वहीं साड़ी थोड़ी हेवी है तो किसी खास मौके पर आप इसे स्टाइल कर सकती हैं।

6/8

ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल की फ्यूजन ड्रेस

आपकी पुरानी साड़ी से बनी ये ड्रेस ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट फ्यूजन लगेगी। सिल्क या कॉटन की साड़ी हो या फिर जॉर्जेट और शिफॉन जैसे फ्लोई फैब्रिक की, आप आराम से ऐसी ड्रेस स्टिच करा सकती हैं। इनमें से कुछ आपके डेली वियर में काम आएंगी तो कुछ को आप स्पेशल ओकेजन पर स्टाइल कर सकती हैं।

7/8

जंपसूट में लगेंगी स्टाइलिश

पुरानी साड़ी से सिर्फ ट्रेडिशनल ही नहीं वेस्टर्न आउटफिट भी डिजाइन करा सकती हैं। ये स्टाइलिश सा जंपसूट एकदम परफेक्ट रहेगा, जिससे आप फ्यूजन लुक क्रिएट कर सकती हैं। किसी फंक्शन में स्टाइलिश लुक चाहती हैं, लेकिन उसमें थोड़ा सा ट्रेडिशनल टच भी चाहिए तो इस लुक को जरूर ट्राई करें।

8/8

फिश कट लहंगा और ब्लाउज

कुछ अलग हटकर ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरह का फिश कट लहंगा और ब्लाउज भी स्टिच करा सकती हैं। ये ट्रेडीशनल आउटफिट का एक मॉडर्न और स्टाइलिश वर्जन है, जो काफी ज्यादा सुंदर लगने वाला है। इसके साथ गोल्ड ज्वैलरी वियर कर सकती हैं, किसी भी फंक्शन में हर किसी की नजर आप पर होगी।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलअलमारी में धूल फांक रहीं पुरानी साड़ियां? इन 7 तरीकों से दें उन्हें 'सेलिब्रिटी लुक'!