
नेता और एक्टर रवि किशन की बेटी रीवा किशन एक्टिंग की दुनिया में अपना नाम बना रही हैं और पिता जी के साथ टहलते-घूमते अक्सर नजर आती हैं। रीवा किशन कई बार पापा के चुनाव प्रचार-प्रसार रैली में शामिल हो चुकी हैं और उनका हौसला बढ़ा चुकी हैं। रवि किशन के चार बच्चे-रीवा, तनिष्क, इशिता और सक्षम हैं। लेकिन रीवा सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अक्सर पापा के साथ ट्रैवल करते हुए फोटोज अपलोड करती हैं। उनके स्टाइलिश लुक्स लोगों को काफी पसंद आते हैं। वह काफी सिंपल रहना पसंद करती हैं। चलिए रीवा के कुछ खास लुक्स आपको दिखाते हैं।

2/9रीवा को पापा की तरह एक्टिंग करियर में अपना नाम कमाना है। उन्होंने मुंबई के स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्टिंग भी सीखी है। रीवा ने नसीरुद्दीन शाह के एक्टिंग ड्रामा ग्रुप से एक साल की ट्रेनिंग ली है और वह कुछ फिल्मों में काम भी कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2020 में फिल्म सब कुशल मंगल से डेब्यू किया था।

3/9रीवा का कहना है कि वह किसी भी काम को करने से पीछे नहीं हटती हैं। अगर उन्हें अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी तो वह भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर सकती हैं। इसके अलावा रीवा बॉलीवुड और म्यूजिक एल्बम में अपनी किस्मत अजमा रही हैं।

4/9रीवा घूमने की शौकीन हैं और अक्सर ट्रैवल से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्हें सिंपल लाइफ जीना और वैसे ही रहना काफी पसंद है। वह हर समय कैमरे की चकाचौंध में रहना पसंद नहीं करती हैं।

5/9रीवा अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज से बड़ी एक्ट्रेसेस को भी सीधी टक्कर देती हैं। वह एथनिक से लेकर वेस्टर्न लुक तक सभी में सुंदर दिखती हैं। उनका फैशन सेंस कमाल का है।

6/9रीवा के इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वह अपने पापा रवि किशन को इस मामले में टक्कर देती हैं। उनकी हर पोस्ट और वीडियो पर मिनटों में हजारों लाइक्स व कमेंट्स आ जाते हैं।

7/9रीवा को विंटर सीजन काफी पसंद है और वैसे ही स्टाइल करना भी। रीवा लॉन्ग कोट और जींस कैरी कर घूम रही हैं। उनका ये लुक बेहद सुंदर और एलिगेंट दिख रहा है।

8/9रीवा ने लाल रंग का लॉन्ग सूट पहना हुआ है, इसमें वह सुंदर दिख रही हैं। रीवा को डांस करने का भी काफी शौक है और उन्होंने इसकी भी ट्रेनिंग ली हुई है।

9/9रीवा किशन ने फिल्म मेकिंग भी सीखी है और उनका एक म्यूजिक वीडियो भी आ चुका है, जिसे काफी प्यार मिला था। बिग बॉस 16 फेम गौतम विज के साथ 'बेवफा' गाने में दिखाई दी थीं। लोगों ने रीवा के काम को पसंद किया था।
