
रमजान के महीने में घर में ढेर सारे कबाब तैयार करने हैं। ऐसे में काफी सारी महिलाएं पहले से तैयारी करके रखती हैं। आप चाहें तो स्मार्ट गृहिणी की तरह पहले से ही सीख कबाब को शेप देकर रख सकती हैं। ताकि इफ्तार के वक्त केवल इन्हें फ्राई करने का काम रह जाएगा। इस काम में मदद करेगा ये हैक, जिसकी मदद से एक साथ ढेर सारे कबाब बनाकर रख सकेंगी।

2/7सीख कबाब बनाने हैं तो पहले मीट को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर उसमे प्याज, धनिया, मिर्च, जीरा और जरूरी मसालों को मिला लें। अब इन तैयार मिक्सचर को कबाब की शेप दें।

3/7कबाब बनाना काफी मुश्किल लगता है क्योंकि ये काफी सॉफ्ट होता है। और इसे बनाकर रखना मुश्किल होता है। सॉफ्टनेस की वजह से ये शेप चेंज कर लेता है। इसलिए कई बार हाथ से बनाने में समय लगता है और ये चिपकता भी बहुत है।

4/7सींक कबाब एक साथ ढेर सारे बनकर तैयार हो सकते हैं। बस इन स्टेप को फॉलो करें। सबसे पहले कबाब के मीट को किसी प्लेन पॉलीधिन पर बिछा लें। फिर इस पर तेल लगाएं। जिससे कि मीट चिपके नहीं।

5/7अब इस तेल लगी हुई पॉलीथिन की शीट पर कबाब के मीट को रखें। फिर पॉलीथिन को फोल्ड कर मीट को ढंक दें। अब जितने भाग का कबाब तैयार करना है। उतने भाग को पॉलीथिन के ऊपर रखें और फोल्ड किए हुए पॉलीथिन के साथ हथेली को खड़ाकरके ग्लाइड करें। ऐसा करने के साथ ही कबाब का मिक्सचर रोल होकर किनारे हो जाएगा।

6/7बस इस तरह से आप ढेर सारे सींक कबाब जल्दी-जल्दी बनाकर रेडी कर सकती हैं। ये ट्रिक फॉलो करने से हाथ गंदे और चिपचिप नहीं होते और कबाब भी एक सार बनकर रेडी होते हैं।

7/7तैयार कबाब को आप चाहें तो पहले से ही फ्रीजर में रख दें। जब जरूरत हो निकालकर तलें और गर्मागर्म सबको परोसें।
