रक्षाबंधन पर भाई के साथ खिंचवानी है परफेक्ट फोटो? ये 7 क्यूट पोज आज ही कर लें सेव!

Raksha Bandhan Special Photo Poses: रक्षाबंधन पर भाई के साथ क्यूट अंदाज में फोटो लेनी है, तो ये पोज सेव कर के रख लें। भाई बहन की मस्ती और ढेर प्यार, ये तस्वीरें वाकई यादगार होने वाली हैं। इन्हें आप स्टेटस और स्टोरी पर भी लगा सकती हैं।

Anmol ChauhanAug 26, 2026 09:06 pm IST
Follow us on Google News
1/8

रक्षाबंधन पर भाई के साथ क्लिक करें यादगार फोटो

भाई-बहन के नोंक-झोंक भरे रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए तो रक्षाबंधन का खास मौका आता है। ऐसे में सिर्फ राखी बांधकर काम नहीं चलने वाला। भाई के साथ मेमोरेबल फोटोज लेना तो बनता है। ऐसे में यहां कुछ फोटो पोज आइडियाज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने फोन में यादें बनाकर सेव कर सकती हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर स्टेटस या स्टोरीज लगाने के लिए भी ये पोज एकदम परफेक्ट रहेंगे। (All Images Credit- Pinterest)

2/8

भाई के साथ क्लिक करें ऐसी फोटो

भाई के गले में हाथ डालकर ये क्यूट सा पोज आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। इसमें भाई अपनी कलाई पर बंधी राखी दिखा रहा है, वहीं बहन अपना लाड़ प्यार। आप अपने हाथ में भाई का दिया हुआ गिफ्ट या पैसों का लिफाफा पकड़ सकती हैं। काफी क्यूट सी पिक लगेगी।

3/8

गाल खींचकर मस्तीभरा पोज दें

अब भाई-बहन के बीच नोंक-झोंक और एक दूसरे को छेड़ना ना हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है? तो बस इस रक्षाबंधन इस पोज में एक पिक्चर क्लिक करवाना बिल्कुल मिस ना करें। एक दूसरे के गाल खींचकर ये मस्तीभरा पोज सोशल मीडिया पर डालने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

4/8

छोटे भाई के साथ ऐसी पिक क्लिक करें

अगर आपका भाई आपसे काफी छोटा है, तो इस तरह का पोज भी दिया जा सकता है। बड़ी बहन से मस्तीभरे अंदाज में आशीर्वाद लेता हुआ भाई, बड़ा ही क्यूट लगेगा। इस तरह की फोटोज हैप्पी रक्षाबंधन के कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला देगी।

5/8

एक क्यूट कोलाज बनाएं

कुछ इस तरह से चार पिक्चर्स ले कर आप एक फोटो कोलाज बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसमें रक्षाबंधन वाली पूरी वाइब्स आ रही हैं। राखी, पूजा की थाली, मिठाईयां और सात ही भाई-बहन की प्यारी नोंकझोंक भी। इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगानी है, तो इस पिक के साथ बढ़िया सा बॉलीवुड सॉन्ग लगाकर पोस्ट कर सकती हैं।

6/8

ये पोज भी है परफेक्ट

रक्षाबंधन पर भाई के साथ इस तरह का एक फोटो क्लिक करना तो बनता है। ये भी काफी ज्यादा क्यूट पोज है और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए परफेक्ट है। इसमें भाई के हाथों की राखी भी नजर आ रही है और पास में बैठी बहन का प्यार भी झलक रहा है।

7/8

आरती की थाली लिए क्लिक कराएं पिक

हाथों में आरती की थाली लिए आप भाई के साथ ये प्यारा सा पोज भी दे सकती हैं। भाई अपने हाथ में बंधी राखी यूं दिखा रहा है, मानों आपका प्यार ही उसकी सबसे बड़ी ताकत हो। अगर आप सिंपल सी एक पिक्चर चाहती हैं, तो अपने फोन ये ये मोमेंट कैप्चर कर सकती हैं।

8/8

गिफ्ट देते हुए भाई का प्यार

रक्षाबंधन पर भाई आपको कोई गिफ्ट तो देगा ही। बस उसी सरप्राइज वाले मोमेंट को फोन में कैप्चर कर के आप ये सुंदर सा पिक ले सकती हैं। रक्षाबंधन पर कई तरह के फोटोज लेंगी ही, लेकिन ये सबसे अलग हटकर और खास होने वाला है।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलरक्षाबंधन पर भाई के साथ खिंचवानी है परफेक्ट फोटो? ये 7 क्यूट पोज आज ही कर लें सेव!