
अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट सिर्फ खूबसूरती में ही नहीं नृत्य कलाओं में भी एक नंबर हैं। राधिका ने भरतनाट्यम की ट्रेनिंग ली हुई है और वही कला उन्होंने प्रस्तुत की। इस दौरान राधिका डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई खूबसूरत कांजीवरम सिल्क साड़ी में नजर आईं। उनकी अदाओं और सादगी पर लोगों की नजरें टिक गईं और हर कोई राधिका अंबानी की तारीफ कर रहा है। चलिए आपको उनकी खूबसूरत तस्वीरें दिखाते हैं।

2/8राधिका अंबानी ने ज्वेल पिंक शेड की हैंडवूवन कांजीवरम सिल्क साड़ी कैरी की है। इस पर गोल्ड जरी एंटीक मारोड़ी कढ़ाई और जारदोजी की बारीक कारीगरी की गई है। इस साड़ी में राधिका का रॉयल और क्लासी लुक साफ देखा जा सकता है। वह इसमें बेहद सुंदर दिख रही हैं।

3/8भरतनाट्यम के दौरान मूवमेंट्स को क्लियर दिखाने खासतौर पर अरमंडी मुद्रा करने के लिए इस साड़ी को प्री-स्टिच्ड स्कर्ट सिलहूट के रूप में तैयार किया गया। जिससे इसकी प्लेट्स डांस करते वक्त पूरी सिमेट्री और ग्रेस के साथ फॉल हों। राधिका ने एक-एक स्टेप्स को खूबसूरती से किया है।

4/8राधिका ने साड़ी लुक को खास बनाने के लिए शॉर्ट स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया है और साथ में लॉन्ग टेल पल्लू को पीछे से पिन किया है, जिससे साड़ी स्टाइलिश दिखे।

5/8लुक में निखार लाने के लिए राधिका ने लेयर्ड ग्रीन एमराल्ड और डायमंड का हैवी नेकपीस कैरी किया था, जो उनके आउटफिट के पिंक कलर के साथ शानदार कंट्रास्ट बना रहा था। उनका ये नेकलेस बेहद शानदार दिख रहा है।

6/8राधिका ने क्लासिकल डांसर लुक को कम्प्लीट करने के लिए सिर पर एलिगेंट माथापट्टी और कमर पर एम्बेलिश्ड कमरबंद पहना हुआ था। इस कमरबंद से उनकी साड़ी भी प्यारी दिखी और उसकी प्लीट्स लाइन में दिख रही हैं।

7/8राधिका ने हाथों में डायमंड-गोल्ड के हैवी कड़े और कानों में मैचिंग ड्रॉप इयररिंग्स कैरी किए, जो उनके इस रॉयल ग्रेस को बढ़ा रहे थे। उन्होंने ज्यादा हैवी ईयरिंग्स नहीं पहने क्योंकि साड़ी और बाकि चीजें हैवी हैं।

8/8ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में राधिका बेहद प्यारी दिख रही हैं। डांस परफॉर्मेंस और एक्सप्रेशन्स को उभारने के लिए उनका मेकअप बेहद फ्रेश और नेचुरल रखा गया था। ग्लोइंग स्किन बेस, सॉफ्ट आईशैडो, क्लासिक आईलाइनर और न्यूड-पिंक लिपस्टिक के साथ माथे पर छोटी सी बिंदी उनके चेहरे का नूर बढ़ा रही थी। बालों को माथापट्टी के साथ नीटली पीछे की ओर सेट किया गया था।
