Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलनाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना है? हफ्तेभर के लिए सीख लें 8 रेसिपी, जो फटाफट बन जाती हैं!

नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना है? हफ्तेभर के लिए सीख लें 8 रेसिपी, जो फटाफट बन जाती हैं!

Healthy and Tasty Breakfast Options: ब्रेकफास्ट बनाने के लिए ज्यादा टाइम तो होता नहीं है। ऐसे में वो डिशेज बेस्ट रहती हैं जो फटाफट बन भी जाएं और हेल्दी भी हों। तो चलिए पूरे हफ्ते के लिए नई-नई डिशेज सीख लेते हैं, जो खाने में टेस्टी भी होंगी और झटपट बन भी जाएंगी।

Anmol ChauhanFeb 11, 2026 02:24 pm IST
1/9

हेल्दी और टेस्टी 8 ब्रेकफास्ट ऑप्शन

सुबह का नाश्ता दिन भर की सबसे जरूरी मील होता है। इसलिए जरूरी है कि आप कुछ हेल्दी ही ब्रेकफास्ट में खाएं। अब जाहिर है ब्रेकफास्ट बनाने के लिए ज्यादा टाइम तो होता नहीं है। ऐसे में वो डिशेज बेस्ट रहती हैं जो फटाफट बन भी जाएं और हेल्दी भी हों। अब हेल्थ के साथ-साथ टेस्ट भी तो होना चाहिए ताकि घर में कोई नखरे ना करे। तो चलिए आज आपको 8 हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट ऑप्शन की सिंपल रेसिपी बताए देते हैं। ये सभी डिशेज फटाफट बनकर तैयार भी हो जाएंगी।

2/9

वेजिटेबल ओट्स उपमा है परफेक्ट

वेजिटेबल ओट्स उपमा फटाफट बन भी जाता है और काफी फिलिंग भी होता है। इसके लिए आपको थोड़े से ओट्स को ड्राई रोस्ट कर लेना है। फिर कढ़ाही में तेल गर्म करें, राई और कड़ी पत्ता चटका लें। इसमें प्याज और सब्जियां जैसे गाजर, बींस और मटर डालें, साथ में थोड़ा सा पानी और ओट्स एड करें। लगभग 5 मिनट के लिए कुक कर लें। ब्रेकफास्ट तैयार है।

3/9

बेसन चीला बनाएं

बेसन चीला बहुत ही टेस्टी और प्रोटीन रिच ऑप्शन है। इसके लिए बेसन में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और मसाले डालकर बैटर बना लें। तवे पर हल्का घी लगाकर दोनों तरफ से सेंक लें। हरी चटनी के साथ सर्व करें।

4/9

वेजिटेबल पोहा है टेस्टी नाश्ता

वेजिटेबल पोहा एक पॉपुलर ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। बनाने के लिए पोहा धो कर रख लें। सरसों के तेल में प्याज, मूंगफली, कड़ी पत्ता भून लें। थोड़ी सी हरी मटर एड करें, बेसिक मसाले मिलाएं और पोहा डालकर 3-4 मिनट के लिए कुक कर लें।

5/9

पनीर वेज सैंडविच बनाएं

कुछ फटाफट बनाना है जो टेस्टी भी हो और फिलिंग भी, तो पनीर वेज सैंडविच बना सकती हैं। इसके लिए पनीर कद्दूकस कर लें, उसमें सब्जियां एड करें और बेसिक मसाले मिलाएं। ब्राउन ब्रेड में ये फिलिंग भरें और इन्हें टोस्ट कर के सैंडविच बना लें।

6/9

स्प्राउट चाट बनाकर खाएं

स्प्राउट चाट फटाफट बना जाती है और बहुत ही टेस्टी भी लगती है। इसके लिए स्प्राउट्स में टमाटर, प्याज और नींबू काटकर डालें। थोड़ा सा नमक और चाट मसाला भी मिला सकती हैं। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें, चटपटी सी स्प्राउट्स चाट बनकर तैयार है।

7/9

फटाफट बन जाता है वेजिटेबल दलिया

ढेर सारी सब्जियां डालकर वेजिटेबल दलिया बना सकती हैं। इसके लिए दलिया प्रेशर कुकर में डालकर कुक कर लें। कढ़ाही में हल्का सा तेल या घी डालकर जीरे का तड़का लगा लें, अपनी मनपसंद सब्जियां डाल कर पका लें, बेसिक मसाले मिलाएं, फिर दलिया डालकर मिक्स कर लें।

8/9

इंस्टेंट रागी डोसा है हेल्दी

इंस्टेंट रागी डोसा आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इसका बैटर बनाने के लिए रागी के आटे में सूजी, चावल का आटा, काली मिर्च का पाउडर, जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, कड़ी पत्ता, धनिया पत्ता और पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसे 10 मिनट का रेस्ट दें। फिर गर्म तवे पर थोड़े से घी की मदद से डोसा तैयार कर लें।

9/9

फटाफट बना लें फ्रूट स्मूदी

कुछ बहुत ही हल्का चाहिए और बनाने के लिए भी टाइम नहीं है, तो फटाफट फ्रूट स्मूदी बना लें। इसके लिए थोड़ा सा केला, सेब, बेरी, सीड्स को दही या दूध में डालकर ब्लेंड कर लें। इसे ठंडा ठंडा सर्व करें, काफी टेस्टी लगता है।

;;;