Simple Mehndi Designs: शादी सीजन में ट्राई करें ये 10 आसान हिना डिजाइन, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत लुक

हर फंक्शन या तीज-त्योहार पर मेहंदी लगाने की परंपरा होती है और लड़कियों को हिना लगाना पसंद भी होता है। अगर आपके घर शादी है और आप नई डिजाइन खोज रही हैं, तो यहां कुछ ट्रेंडी और सरल हिना के पैटर्न देख लीजिए।

Deepali SrivastavaMay 10, 2026 01:51 pm IST
1/11

मेहंदी के आसान डिजाइन

Simple Mehndi Designs: मेहंदी लगवाना लगभग हर लड़की को पसंद होता है। कोई भी खास मौका हो, मेहंदी से सजे हाथ उसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। खासकर घर में शादी हो, तो मेहंदी लगवाना तो जैसे एक जरूरी रस्म बन जाती है। ऐसे में अगर आपके पास डिजाइन खोजने का समय नहीं है या आप कुछ आसान और सुंदर पैटर्न तलाश रही हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए लेकर आए हैं 10 सिंपल और खूबसूरत हिना डिजाइन, जिन्हें आप आसानी से लगवा सकती हैं। ये डिजाइन न सिर्फ आपके हाथों की सुंदरता में चार चांद लगाएंगे, बल्कि जल्दी और फटाफट भी बन जाएंगे। तो चलिए देखते हैं 10 आसान और आकर्षक मेहंदी के पैटर्न।

2/11

मंडला मेहंदी

मंडला मेहंदी सबसे सरल और हाथों को अट्रैक्टिव लुक देने वाली डिजाइन होती है। इस तरह के पैटर्न में गोलाकार वाली फूल डिजाइन बनी होती है, जो सरल और सुंदर होती है।

3/11

बेल डिजाइन

अरेबिक स्टाइल में बेल डिजाइन बनवाकर भी आप हाथों को सुंदर लुक दे सकती हैं। बेल वाली मेहंदी डिजाइन आप शादी के फंक्शन से पहले लगवा सकती हैं। इसे लगाने में कम समय लगेगा और अच्छी दिखेगी।

4/11

चौकोर डिजाइन

हाथ के फ्रंट या बैक दोनों तरफ चौकोर पैटर्न वाली मेहंदी डिजाइन बनाई जा सकती है। यह डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लगती है। चौकोर आकृतियों के साथ बारीक बेल, फूल और जालीदार पैटर्न जोड़ने से मेहंदी का लुक और भी आकर्षक बन जाता है। ऐसी मेहंदी हाथों को भरा हुआ और साफ-सुथरा लुक देती है।

5/11

कमल वाली डिजाइन

मिनिमल मेहंदी लगानी है, तो कमल वाली डिजाइन लगाकर हाथों को खूबसूरत लुक दे सकती है। इस पैटर्न में कमल बनाकर बीच में बूटी डिजाइन बनाएं और उंगलियों पर बेल पैटर्न लगाएं।

6/11

सर्कल मेहंदी पैटर्न

यह गोल मंडला स्टाइल मेहंदी डिजाइन हाथों पर बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लुक देती है। उंगलियों पर बने बारीक फ्लोरल और बेल पैटर्न इसकी सुंदरता को और बढ़ा देते हैं।

7/11

जाली वाली डिजाइन

बेल के साथ जाली वाली डिजाइन भी आप लगा सकती हैं। ये हाथों को पूरा भर देगी और परफेक्ट लुक देगी। सिंपल होने के बावजूद यह डिजाइन हर फंक्शन और फेस्टिव मौके के लिए परफेक्ट लगती है।

8/11

फ्लॉवर डिजाइन

पूरे हाथों वाली हिना लगाना चाहती हैं, तो फ्लॉवर वाली डिजाइन लगवाएं। इसमें फूल बनाकर किनारों पर जाली और बेल स्टाइल पैटर्न बनाना होगा। इस तरह की मेहंदी डिजाइन भी हाथों की शोभा बढ़ा देगी।

9/11

बॉक्स हिना डिजाइन

फ्लोरल और बॉक्स पैटर्न का यह खूबसूरत कॉम्बिनेशन मेहंदी को ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच देता है। हथेली पर बना यह डिजाइन सिंपल होते हुए भी काफी स्टाइलिश नजर आता है।

10/11

नेट अरेबिक डिजाइन

यह नेट और फूलों वाली अरेबिक मेहंदी डिजाइन हाथों पर बेहद एलिगेंट लुक देती है। उंगलियों से लेकर कलाई तक बना इसका खूबसूरत पैटर्न हर आउटफिट के साथ शानदार लगता है।

11/11

स्क्वॉयर जाली वाली मेहंदी

यह चौकोर और जालीदार पैटर्न वाली मेहंदी डिजाइन हाथों को बेहद आकर्षक और भरा हुआ लुक देती है। इसकी बारीक डिटेलिंग और डार्क आउटलाइन शादी या फेस्टिव फंक्शन के लिए परफेक्ट लगती है।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलSimple Mehndi Designs: शादी सीजन में ट्राई करें ये 10 आसान हिना डिजाइन, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत लुक